गांधी जयंती: राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा, सोनिया भी होंगी शामिल
गांधी जयंती: राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा, सोनिया भी होंगी शामिल
Share:

नई दिल्लीः कांग्रेस महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर एक पदयात्रा निकालेगी। यह यात्रा पार्टी की दिल्ली इकाई के ओर से निकाली जाएगी। यह यात्रा कांग्रेस दफ्तर से 9:30 बजे शुरू होकर राजघाट तक जाएगी। इस पदयात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता जितेंद्र कोचर ने बताया कि सोनिया गांधी पदयात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को बापू के बताए रास्तों पर चलने की शपथ दिलाएंगी।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दो अक्तूबर को पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साबरमती स्थित गांधी आश्रम से निकाली जाने वाली पदयात्रा में शामिल होने की संभावना जताई है। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में पदयात्राएं निकाल रही है। पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली की पदयात्रा का नेतृत्व करना था, लेकिन अब ये कमान राहुल गांधी संभालेंगे। कांग्रेस मुख्यालय से राजघाट तक हजारों कार्यकर्ता सफेद वस्त्रों और गांधी टोपी पहनकर पदयात्रा में शामिल होंगे।

पहले राहुल के वर्धा की पदयात्रा में शामिल होने की बात थी। सोनिया स्वास्थ्य कारणों से अब सीधे राजघाट पहुंचेगी। महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगी। कांग्रेस ने बिहार में बाढ़ के चलते चंपारण में होने वाली पदयात्रा स्थगित कर दी है। बिहार में इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ के भीषण हालात बन गए हैं।

अरुण जेटली के परिवार ने पेंशन लेने से किया इंकार, सरकार से लगाई ये गुहार

नितिन गडकरी ने किया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन. कहा- 6 महीने में पूरा हो जाएगा ये काम

SC/ST एक्ट मामला: केंद्र सरकार की पुनर्विचार याचिका पर आज फैसला देगा सुप्रीम कोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -