आज से किसान यात्रा पर राहुल गांधी, करेंगे 'खाट पर चर्चा'
आज से किसान यात्रा पर राहुल गांधी, करेंगे 'खाट पर चर्चा'
Share:

देवरिया : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तरप्रदेश के देवरिया में उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर विशेष अभियान चलाऐंगे। दरअसल यहां उनके माध्यम से कांग्रेस की किसान यात्रा का प्रारंभ होगा। राहुल गांधी यहीं से 25 दिनों की किसान यात्रा पर निकलेंगे, जिसमें कांग्रेस किसानों, मजदूरों और गरीबों की बात करने का दावा कर रही है। देवरिया में राहुल गांधी खटिया पर चर्चा करने वाले हैं। यहां पंचायत के माध्यम से 200 खटिया पचलड़ी गांव में बिछा दी गई है।

दरअसल खटिया पर चर्चा का आयोजन पीएम मोदी की कैंपेनिंग चाय पर चर्चा की तरह ही होगा। इस हेतु इंटर काॅलेज परिसर में भी खटिया बिछा कर चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। यहां ठेठ देशी अंदाज़ में राहुल ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। वे यहां पर किसान यात्रा करने आ रहे हैं।

ऐसे में कांग्रेस घर-घर जाकर उत्तरप्रदेश की जनता का हाल जानेगी। देवरिया से दिल्ली तक राहुल किसान यात्रा करेंगे। यह खटिया पुराने अंदाज़ की है, जिसमें बांस की पाटी लगाई गई है। इतना ही नहीं जूट की रस्सी भी बांधी गई है। इस दौरान रंगीन गोल्डन और सिल्वर रंग की चमकदार रस्सी भी लगाई गई है। कांग्रेस का यह अभियान काफी अलग माना जा रहा है।

सपा राज में है उत्तरप्रदेश की बेहाली

बब्बर ने लिया राहुल का पक्ष, साधा संघ पर निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -