पंजाब में राहुल देंगे नई किस्म की सरकार
पंजाब में राहुल देंगे नई किस्म की सरकार
Share:

मोहाली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा पंजाब में ड्रग्स कारोबार का जोर है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले यह बात कही तो अकाली दल ने बयान का मजाक उड़ाया। राहुल ने मोहाली के जिरकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार आती है तो कुछ ही महीनों में ड्रग्स के धंधे को समाप्त कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा अकाली सरकार एक गंभीर समस्या को नज़र अंदाज़ कर रही है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वे पंजाब में नई किस्म की सरकार देना चाहते हैं। वह सरकार जो कि लोगों को लेकर संवेदनशील रहे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के मसले पर फसलों की कीमत 5  से 6 माह बाद नहीं बल्कि उसी समय मिलना चाहिए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब देश का दिल है। पंजाब से ही देश में खुशहाली होती है यह तो जिंदगी देता है। इस हेतु उनके दिल में जगह है। राहुल ने कहा कि वे पंजाब की मदद करना चाहते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -