राजस्थान में करेंगे राहुल मंदिरों वाला प्रचार!
राजस्थान में करेंगे राहुल मंदिरों वाला प्रचार!
Share:

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान मंदिरों में दर्शन कर अपना चुनाव प्रचार प्रारंभ किया था। इस दौरान विपक्ष ने उनकी जमकर आलोचना की थी लेकिन राहुल के इस तरीके ने उनके लिए व्यापक समर्थन जुटाया था। अब यह जानकारी सामने आई है कि राहुल गांधी इसी तरह का प्रचार राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भी करने वाले हैं। वे कर्नाटक भी जा सकते हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य आला नेताओं ने राजस्थान व अन्य राज्यों के पर्यटन महत्व वाले और धार्मिक शहरों की सूची मांगी है।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी अपने प्रचार - प्रसार के लिए फिर से धार्मिक तरीका अपना सकते हैं। राहुल गांधी राजस्थान के चित्तौड़गढ़, सांवलियाजी, राजसमंद, चारभुजाजी, नाथद्वारा, पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के अलावा कई महत्वपूर्ण मंदिरों में जा सकते हैं।

गुजरात प्रचार के दौरान राहुल गांधी को कथित तौर पर हिंदु बताया गया था। और कहा गया था कि वे भी हिंदु हैं। हालांकि कांग्रेस विरोधियों ने उनकी जमकर आलोचना की थी लेकिन इससे कांग्रेस का खासा प्रचार हुआ था। गौरतलब है कि राहुल गांधी आगामी समय में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में प्रचार - प्रसार के लिए पहुंच सकते हैं। इसे लागू भी किया जा सकता है।

मेघालय में आज एनपीपी में शामिल होंगे चार विधायक

पुलवामा हमले में सिंधिया ने मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

तीन तलाक को लेकर विपक्ष करेगा बैठक, राज्यसभा के लिए बनेगी रणनीति

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -