5 राज्यों में चुनावी सरगर्मी के बीच 'निजी यात्रा' पर राहुल गांधी, दिवाली पर भी गए थे इटली
5 राज्यों में चुनावी सरगर्मी के बीच 'निजी यात्रा' पर राहुल गांधी, दिवाली पर भी गए थे इटली
Share:

नई दिल्ली: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी एक बार फिर विदेश दौरे पर निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि वह बुधवार (29 दिसंबर 2021) को इटली पहुंचे थे। वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद के भारत में नहीं होने के कारण से उनकी पंजाब रैली टाल दी गई है। उल्लेखनीय है कि राहुल गाँधी की इटली यात्रा ऐसे वक़्त में हुई है, जब सभी सियासी दल अगले साल के शुरु में पाँच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार और रैलियों में लगे हुए हैं।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, 'राहुल गाँधी एक संक्षिप्त व्यक्तिगत दौरे पर हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके मीडिया मित्रों को गैरजरूरी रूप से अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए।' बता दें कि राहुल गाँधी 3 जनवरी को मोगा जिले में पार्टी की रैली के साथ पंजाब में अभियान का आगाज़ करने वाले थे। लेकिन उनकी निजी यात्रा के चलते रैली के स्थगित होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी के भारत लौटने से पहले कांग्रेस, पंजाब में अपना प्रचार अभियान शुरू नहीं करेगी।

बता दें कि इस साल दिवाली से ठीक पहले भी, राहुल गाँधी ‘लापता’ हो गए थे। कथित तौर पर लंदन गए थे। इसके बाद 5 नवंबर को बताया गया था कि राहुल गाँधी ‘लंबी छुट्टी’ पर गए थे। वह संसद में शीतकालीन सत्र आरंभ होने से ठीक पहले करीब एक महीने बाद भारत वापस लौटे थे। उस समय भाजपा ने राहुल पर तंज कसते हुए और उनके लंदन दौरे पर सवाल खड़े किए थे।

मुसलामानों के बाद अब मोदी सरकार का नया टार्गेट ईसाई .., कांग्रेस नेता चिदंबरम का आरोप

NCP नेता एकनाथ खडसे की बेटी की कार पर बदमाशों ने किया अटैक, जांच में जुटी पुलिस

सचिन पायलट ने बनाया 51 मीटर का साफा बाँधने का अनोखा रिकॉर्ड, कभी लिया था साफा न पहनने का प्रण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -