style="text-align: justify;">केदारनाथ : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अपनी केदारनाथ यात्रा पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पैदल चलकर बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन किए। यहां के मुख्यम पुजारी रावल ने श्री गांधी द्वारा की जाने वाली पूजन विधि संपन्न करवाई। इस दौरान उन्होंने यहां पर प्रभावित हुए एक अन्य मंदिर और अन्य क्षेत्र का अवलोकन किया।
दरअसल केदारनाथ हादसे में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करना चाहता हूं। उनकी इज्जत करना चाहता हूं। जैसे वे आए मैं भी आया इससे उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त हुई। यहां बहुत बड़ी आपदा आई थी। इससे टूरिज़्म प्रभावित होता है। इसके लिए मैंने विचार किया कि यहां पैदल जाने से लोगों का डर कम होगा।
मंदिर में जाने पर कुछ नहीं मांगता। कुछ नहीं मांगा। मगर जब अंदर गया तो शक्ति मिली। यहां आई आपदा के बाद सेना, पुलिस, यहां कार्य करने वाले लोगों ने बहुत ही अच्छा काम किया। यहां बने हेलिपेड की सराहना करते हुए कहा कि अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के इंतजाम किए जा सकते हैं। उन्होंने मीडिया के प्रति धन्यवाद दिया और कहा कि प्राकृतिक आपदा के बाद फिर से यहां पर दर्शनार्थी जुटे ऐसी उम्मीद है।