हार के लिए RJD नेता ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- 'राहुल शिमला में पिकनिक मना रहे थे'
हार के लिए RJD नेता ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- 'राहुल शिमला में पिकनिक मना रहे थे'
Share:

पटना: बिहार में एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ते हुए नजर आ रहा है। जी दरअसल पहले एनडीए में सुशील मोदी के डिप्टी सीएम पद को ग्रहण करने के बारे में कहा गया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी बीच अब आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। हाल ही में उन्होंने कहा कि, 'राहुल गांधी की कार्यशैली की वजह से बीजेपी को मदद मिल रही है।' जी दरअसल शिवानंद तिवारी ने हाल ही में कहा कि, 'कांग्रेस पार्टी महागठबंधन के लिए बाधा बन गई। कांग्रेस ने 70 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं कीं। राहुल गांधी बिहार में केवल तीन दिन के लिए आए। प्रियंका गांधी नहीं आईं क्योंकि वो बिहार से उतना परिचित नहीं थीं। बिहार में चुनाव सरगर्मी तेज थी और राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के घर पिकनिक मना रहे थे। क्या पार्टी ऐसे चलती है? कांग्रेस पार्टी जिस तरह से चलाई जा रही है, उससे बीजेपी को फायदा हो रहा है।'

इसके अलावा शिवानंद तिवारी ने यह भी कहा कि, 'राहुल गांधी के घर बैठक हुई थी। इस बैठक में कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मुकुल वासनिक, मनीष तिवारी ये सब लोग बैठे थे। सब लोगों ने चिट्ठी लिखी, ये सब जीवन भर कांग्रेस के प्रति लॉयल रहे। इस तरह से आप पार्टी नहीं चला सकते है। इस तरह से पार्टी चलती है क्या? कांग्रेस का जिस तरह से कारोबार चल रहा है उससे बीजेपी का फायदा हो रहा है। मुझे लगता है कि केवल बिहार में ही ऐसा नहीं है। अन्य राज्यों में भी कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने पर जोर देती है, लेकिन वो चुनाव जीतने में विफल रहती है। कांग्रेस को इस बारे में सोचना चाहिए।'

उनके अलावा केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने वीडियो शेयर करते हुए शिवानंद तिवारी को अनुभवी नेता कहा है। उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने लिखा है, 'शिवानंद तिवारी जी बहुत अनुभवी एवं वरिष्ठ राजनेता तथा राजद के एक वरिष्ठ नेता हैं।'

आज सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

भाई दूज के दिन इस शुभ मुहूर्त में ही करें तिलक वरना।।।

आज क्या है पंचांग, जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -