style="text-align: justify;">केदारनाथ : आखिरकार प्रतिवर्ष होने वाली केदारनाथ की दर्शन यात्रा के लिए इस बार शुक्रवार को प्रातः यात्रियों के जत्थे को छोड़ा गया। बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। इस दौरान यात्रियों का हुजूम भगवान शिव के दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार यात्रा के लिए अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पैदल यात्रा प्रारंभ की।
लिंचैली से अपनी पैदल यात्रा प्रारंभ करने के बाद वे केदारनाथ पहुंचे।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने हवाई सफर करते हुए गौरीकुंड से अपनी रवानगी सुनिश्चित की।
मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ यात्रा के लिए पहुंचे राहुल गांधी ने ग्रे रंग की शर्ट, हल्का नीला रंग, जींस पहन रखी थी। राहुल गांधी की पैदल यात्रा के साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे।
इस दौरान राहुल गांधी श्रद्धालुओं के साथ भी बने रहे।
उन्होंने श्रद्धालुओं से चर्चा भी की। श्रद्धालुओं में भी कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल से मिलने का उत्साह नज़र आ रहा था। इस दौरान उन्होंने लौटते समय गौरीकुंड हैलीपेड पर मौजूद कांग्रेसियों से मुलाकात की।
क्षेत्र के ग्रामीण वीरसिंह बुढेरा ने राहुल से मिलने की इच्छा जताई मगर सुरक्षा कारणों के चलते वे राहुल से नहीं मिल पाए। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री दिनेश धने से उन्होंने मिलने की अनुमति मांगी लेकिन दिनेश धने को भी सुरक्षा कारणों के चलते गेस्ट हाउस से बाहर कर दिया गया।