कहाँ चुप रहते हैं और कहाँ बोलते हैं PM मोदी? राहुल गाँधी ने बताया
कहाँ चुप रहते हैं और कहाँ बोलते हैं PM मोदी? राहुल गाँधी ने बताया
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने बढ़ती महंगाई के साथ बेरोजगारी और इसके अलावा कई अन्य मुद्दों को लेकर PM मोदी पर निशाना साधा है। जी दरअसल राहुल का कहना है, 'पीएम मोदी बढ़ती महंगाई- तेल के दाम, बेरोजगारी और किसान व भाजपा कार्यकर्ता की हत्या को लेकर चुप हैं। वहीं, कैमरा व फोटो ऑप में कमी, सच्ची आलोचना और मित्रों पर सवाल पर हिंसक हैं।'

 

हाल ही में राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है और इसी ट्वीट के जरिए उन्होंने PM मोदी को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भी तंज कसा है। आप देख सकते हैं वह अपने ट्वीट में लिखते हैं- 'PM silent- बढ़ती महंगाई-तेल के दाम, बेरोज़गारी, किसान व भाजपा कार्यकर्ता की हत्या। PM violent- कैमरा व फ़ोटो ऑप में कमी, सच्ची आलोचना, मित्रों पर सवाल।' हालाँकि इससे पहले भी राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने लिखा था, "दाम बढ़ता जा रहा है पेट्रोल-डीज़ल-खाद्य सामान-LPG का।।। त्योहार का मौसम कर दिया फीका धन्यवाद है मोदी जी का!"

आप सभी को बता दें, पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी रविवार को डीजल के दाम में प्रति लीटर 35 पैसे की बढ़ोतरी की। पेट्रोल भी 30 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया गया। वहीं दिल्‍ली और चंडीगढ़ जैसी जगहों पर पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गए हैं।

प्रतीक के कारण करण-अर्जुन से भिड़ी निक्की तंबोली, बोली- कौन है जय?

देवास: डिप्टी कलेक्टर के घर में चोरी करने घुसे चोर छोड़ गए चिट्ठी

कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल का प्रभारी किया नियुक्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -