राहुल गाँधी ने पीएम पर साधा निशाना, हिटलर से कर दी मोदी की तुलना
राहुल गाँधी ने पीएम पर साधा निशाना, हिटलर से कर दी मोदी की तुलना
Share:

नई दिल्ली: देश में रोजगार के मामले पर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रही है। बेरोजगारी को लेकर नेशनल सैंपल सर्वे ऑर्गनाइजेशन (NSSO) के आंकड़ों को लेकर आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। यहां तक कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की।

अमित शाह की भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील, इतनी सीटें जिताओ कि विरोधियों के दहल जाएं दिल

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि, 'चुनाव के दौरान देश की जनता से हर वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया था, किन्तु पांच वर्ष बाद पता लगा है कि देश बर्बाद हो चुका है। आज देश में बेरोजगारी का आंकड़ा 45 वर्षों में सबसे ज्यादा है। केवल 2017-2018 में ही 6।5 करोड़ युवा बेरोजगार थे। अब यह वक़्त 'Time for NoMo2Go' यानी पीएम मोदी के सत्ता से बाहर करने का है।'

वसीम रिजवी का साथ देना बंद करे RSS, वर्ना भाजपा को होगा नुकसान- कल्बे जव्वाद

राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मामले पर भी पीएम मोदी पर एक के बाद एक हमला कर रहे हैं। राफेल मामले पर राहुल गांधी ने लगातार नरेंद्र मोदी सरकार पर घोटाले के आरोप लगाए हैं। एनडीए सरकार की कई योजनाओं पर राहुल गांधी सवाल खड़े कर चुके हैं। अभी हाल में ही एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, कि पीएम मोदी का 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान और कुछ नहीं, बल्कि उनको खुद को बचाने का एक विज्ञापन अभियान है।

खबरें और भी:- 

जींद में पहली बार खिला कमल, नहीं चला सुरजेवाला का जादू

जींद उपचुनाव: भाजपा निकली आगे तो कांग्रेस ने किया हंगामा, मतगणना रुकी

दिल्ली में दिखाई देगी दो AAP के बीच टक्कर, चुनाव चिन्ह देखकर मतदाता खा जाएंगे चक्कर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -