मन की बात सुनकर बोले राहुल गाँधी- 'अगर समझते देश की मन की बात...'
मन की बात सुनकर बोले राहुल गाँधी- 'अगर समझते देश की मन की बात...'
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज यानी रविवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। जी दरअसल उन्होंने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'अगर समझते देश की मन की बात, ऐसे ना होते टीकाकरण के हालात।' आप सभी को बता दें कि राहुल गांधी लगातार कोरोना और वैक्सीनेश के खिलाफ केंद्र पर निशाना साधते रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने केंद्र सरकार पर वैक्सीनेशन को लेकर ट्वीट कर निशाना साधा था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि, 'लाइन पर ही लोगों ने जीवन निकाल दिया, भारत सरकार कोई समयरेखा नहीं मानता।'

अब आज यानी रविवार को पीएम मोदी ने सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्ही के कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने उनपर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, '20 लाख आबादी, 3.33 लाख का टीकाकरण’ , बिहार में वैक्सीन की कमी धीमी पड़ गई टीकाकरण की रफ्तार, चार दिन में लगे सिर्फ 3 लाख टीके, टीकाकरण केंद्रों पर लटके ताले।' बात करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की तो इस कार्यक्रम में उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक का जिक्र करते हुए कहा कि, 'टोक्यो ओलंपिक में भारतीय ​खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलते देख मैं ही नहीं पूरा देश भी रोमांचित हो उठा।'

इसी के साथ ही उन्होंने कहा, 'बार 15 अगस्त को देश अपनी आज़ादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है। ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आज़ादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा- ''टोक्यो ओलंपिक में भारतीय ​खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलते देख मैं ही नहीं पूरा देश भी रोमांचित हो उठा। साथ ही कहा कि बार 15 अगस्त को देश अपनी आज़ादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है। ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आज़ादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं।''

राज कुंद्रा के खिलाफ क्राइम ब्रांच को मिला बड़ा सबूत, बढ़ेगी शिल्पा शेट्टी की परेशानी

MP: लबालब भर गए पचमढ़ी, छतरपुर और इंदौर के वाटर फाल्स

अश्लील वीडियो कॉल के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों क किया गया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -