कांग्रेस ने तीसरी बार बदला प्लान, आख़िरकार 'लाल चौक' पर तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी

श्रीनगर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा इस वक़्त अपने अंतिम पड़ाव कश्मीर में है। कल यानी सोमवार (30 जनवरी) को इसका समापन होगा। इससे पहले आज रविवार को राहुल गांधी दोपहर 12 बजे श्रीनगर स्थित लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे। बता दें कि, सबसे पहले कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर लाल चौक में तिरंगा फहराने का ऐलान किया था, फिर किसी कारण कांग्रेस ने अपनी घोषणा से पीछे हटते हुए कहा था कि, राहुल लाल चौक पर नहीं, बल्कि पार्टी ऑफिस पर झंडा फहराएंगे। हालाँकि, अब कांग्रेस ने फिर पलटी मार ली है और आज राहुल लाल चौक पर ही तिरंगा फहराने वाले हैं। 

कांग्रेस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आज भारत जोड़ो यात्रा पंथा चौक से आगे बढ़ेगी और सोनवार चौक पर विराम होगा। इसके बाद राहुल गांधी दोपहर 12 बजे श्रीनगर की लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। लाल चौक पर तिरंगा फहराने की जानकारी पार्टी ने खुद ट्वीट करते हुए दी है। कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'एक पदयात्रा, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, नफरत को हराकर – दिलों को जोड़ने के लिए, असंभव सी लगने वाली भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है, जो आज पन्था चौक से सोनवार चौक तक जाएगी और लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराएगी। यात्रा जारी है और जय हिंद सब पर भारी है।'

31 वर्ष पूर्व यहाँ मुरली मनोहर जोशी ने फहराया था तिरंगा:-

बता दें कि, आज से 31 वर्ष पूर्व मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी 1992 को लाल चौक पर ध्वजारोहण किया था। वर्ष 1992 में नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की टीम में शामिल थे। मुरली मनोहर जोशी के साथ उस समय नरेंद्र मोदी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। तब भाजपा द्वारा तिरंगा फहराने के ऐलान के बाद पूरी कश्मीर घाटी में तनावपू्र्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी। तब अलगाववादियों और आतंकियों ने ऐलान किया था कि वो ऐसा नहीं होने देंगे।

भाजपा की इस यात्रा के पूरी होने से पहले ही आतंकियों ने पुलिस हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस अटैक में तब के पुलिस महानिदेशक जेएन सक्सेना जख्मी हो गए थे। जब मुरली मनोहर जोशी, नरेंद्र मोदी और उनकी टीम ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था, उस समय आतंकियों ने वारदात करने की भरपूर कोशिश की थी, मगर वे सफल नहीं हो पाए थे।

चीन मुद्दे पर जयशंकर ने राहुल गांधी को दिखाया आइना, जानिए क्या कहा ?

बाल ठाकरे और सावरकर को नहीं दिया गया भारत रत्न तो भड़का उद्धव गुट, BJP पर उठाया सवाल

'अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा, लेकिन...', इस नेता का आया बड़ा बयान

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -