लोकसभा चुनाव: केरल की इस सीट से ताल ठोंक सकते हैं राहुल गाँधी, शुरू से है कांग्रेस का कब्ज़ा
लोकसभा चुनाव: केरल की इस सीट से ताल ठोंक सकते हैं राहुल गाँधी, शुरू से है कांग्रेस का कब्ज़ा
Share:

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी पारंपरिक लोकसभा सीट अमेठी के अलावा एक और सीट से चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। पार्टी के नेताओं के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए राजी हो गए हैं। इसकी जानकारी केरल कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने शनिवार को दी है। 

25 मार्च को मथुरा में सीएम योगी, सभा को करेंगे सम्बोधित

उल्लेखनीय है कि, केरल की वायनाड लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा है कि यह बातचीत लगभग एक महीने से चल रही थी, राहुल गाँधी इस सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे। किन्तु, पार्टी के कार्यकर्ताओं के कहने के बाद आखिरकार वे राजी हो गए। लोकसभा का परिसीमन होने के बाद वर्ष 2008 में वायनाड संसदीय सीट अस्तित्व में आई थी। यह कन्नूर, मलाप्पुरम और वायनाड लोकसभा क्षेत्र को मिलाकर बनी है।

अमित शाह ने राहुल गाँधी को लपेटा, कहा - सैम पित्रोदा के बयान पर मांगो माफ़ी

परसीमन के बाद से ही इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष टी सिद्दीकी, जिन्हें पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामित किया गया था। वे पहले ही इस रेस से बाहर हो चुके हैं। उन्होंने चुनाव से हटने का ऐलान कोझीकोड में किया था। एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा था कि, यह मेरे और प्रदेश के लिए एक सम्मान की बात थी।

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: प्रकाश जावड़ेकर ने दावा, हमारे पास मोदी मंत्र - हमें ही मिलेगी विजय श्री

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज हो सकता है प्रत्याशियों का एलान

बेगूसराय लोकसभा सीट: गिरिराज सिंह बनाम कन्हैया कुमार, कौन होगा यहाँ का सरदार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -