RSS मानहानि मामले में राहुल गांधी की पेशी आज

भिवंडी : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज मुंबई में पहुंचे हैं। दरअसल वे भिवंडी की एक अदालन में मानहानि से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए पेश होंगे। दरअसल वर्ष 2014 की एक चुनावी रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रैली में आपत्तीजनक बात कही थी। जिसमें उन्होंने आरएसएस के नेता को महात्मा गांधी की हत्या का दोषी बताया था। जिसके बाद आरएसएस के पदाधिकारी ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था।

इस मामले में मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरूपम ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गंधी प्रातः 10 बजे से ठाणे जिले में भिवंडी में न्यायालयीन कार्रवाई के तहत मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने वर्ष 2014 में मुंबई के बाहरी क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया था।

जिसमें राहुल गोंधी ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा था कि आरएसएस के ही व्यक्ति ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। राहुल ने इस मामले में 1 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान कहा था कि इस मामले में उन्होंने जो बयानबाजी की है वे उस पर कायम हैं। जो संबोधन उन्होंने किया था उसमें जो आरोप लगाए थे वे सही हैं।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -