UPA की नीतियों को बढ़ा रही सरकार, फिर भी BJP उठा रही कांग्रेस पर सवाल
UPA की नीतियों को बढ़ा रही सरकार, फिर भी BJP उठा रही कांग्रेस पर सवाल
Share:

मुंबई : कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मुंबई में दूसरे दिन भी अपने दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मैनेजमेंट के विद्यार्थियों से चर्चा की। राहुल और विद्यार्थियों के बीच चर्चा अंग्रेजी में हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार इस तरह की नीतियां अपना रही है जिससे पूर्ववर्ती कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल भी किए। उन्होंने अपने उद्बोधन में वित्तमंत्री अरूण जेटली का नाम लिए बगैर डीडीसीए के भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल में नेताओं की दखलंदाजी बंद हो जाना चाहिए। 

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपीए के कार्यकाल की आलोचनाओं में लगे हैं। मगर वे पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। गुड्स एंड सर्विस टैक्स के मसले पर राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने इस बिल का विरोध नहीं किया है मगर बात यह है कि इसमें कांग्रेस द्वारा जिस तरह की बात रखी जा रही है उसे सुना जाना चाहिए।

इस ममले में केंद्रीय मंत्री जेटली से बात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि यह एक अच्छा बिल है। उन्होंने जीएसटी के मसले पर कांग्रेस द्वारा सहयोग किए जाने की बात कही। हालांकि देश में असहिष्णुता बढ़ने को लेकर उन्होंने कहा कि देश में हिंदू को मुसलमान से, दलित को सवर्ण से और अन्य वर्गों को भी आपस में लड़वाया जा रहा है। ये बातें देश को कमजोर कर रही हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -