किसानों के लिए राहुल गांधी ने शुरू किया कैंपेन, कहा- अहंकारी सरकार के खिलाफ दें अन्नदाता का साथ
किसानों के लिए राहुल गांधी ने शुरू किया कैंपेन, कहा- अहंकारी सरकार के खिलाफ दें अन्नदाता का साथ
Share:

नई दिल्ली: मोदी सरकार संसद के मानसून सत्र में तीन नए कृषि कानून लेकर आई थी। इन कानूनों के अमल पर शीर्ष अदालत ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है, किन्तु किसानों का आंदोलन जारी है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सरकार तीनों नए कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

इस बीच कई सियासी दल भी किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। जिसके तहत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक नया अभियान शुरू किया है। राहुल गांधी ने Speak Up For Kisan Adhikar से एक अभियान शुरू किया है। इसके साथ ही उन्होंने 2 मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि मोदी सरकार किस तरह किसान विरोधी काम कर रही है। साथ ही क्यों वैश्विक बाजार में कीमतें कम होने के बाद भी देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ रहे हैं।

राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि, "देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे हैं। आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रहा है। आप भी जुड़िये और इस सत्याग्रह का हिस्सा बनिये।'

 

जन्मदिन पर मायावती का बड़ा ऐलान, यूपी और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

शोधकर्ताओं को मिली दुनिया की सबसे पुरानी पशु गुफा

ना तस्करी मामले पर विपक्ष ने सीएम पिनाराई विजयन को लगी लताड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -