राहुल गांधी भारतीय राजनीति का बिगड़ैल बच्चा : BJP
राहुल गांधी भारतीय राजनीति का बिगड़ैल बच्चा : BJP
Share:

बेंगलुरू : बीजेपी राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का ‘बिगड़ैल बच्चा' बता दिया और साथ ही कहा कि कांग्रेस उनके पुरे नेतृत्व में पूरी तरह से गैरजिम्मेदार तरीके’ से रवैया अपना रही है। बीजेपी प्रवक्ता एम.जे. अकबर ने यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, हम गैर जिम्मेदार व्यवहार का एक स्वरूप देख रहे हैं चाहे वह कर्नाटक में हो, जहां वह सत्ता में है या दिल्ली में जहां वह विपक्ष में है। वह राहुल गांधी के समग्र नेतृत्व में पूरी तरह से गैर जिम्मेदार तरीके से व्यवहार कर रही है। अकबर ने इसके साथ ही कहा कि गांधी देश में गुमराह करने वालों में सबसे प्रमुख हो गए हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा, राहुल गांधी भारतीय राजनीति के बिगड़ैल बच्चे हैं। उनके पास कोई सच्चाई नहीं है, उनके पास कोई अनुभव नहीं है और प्रत्येक दिन इस बात के और सबूत सामने आते हैं कि एक नेता बनने के प्रयास की बजाय वह भारत में गुमराह करने वालों में सबसे प्रमुख बन गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों को उनके (राहुल के) विदेशी यात्राओं के मुद्दे पर भी गुमराह कर रही है। अकबर ने कहा कि उन्होंने अंतरात्मा की मनगढ़ंत कहानी गढ़ी है जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं था। उन्होंने कहा, वे यह सोचते हैं की हम सभी की भारत में इंटरनेट तक कोई पहुंच नहीं है, सूचना तक कोई पहुंच नहीं है, वे ऐसा सोचकर मूखर्ता के किस संसार में जी रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -