जेपी नड्डा के निशाने पर आए राहुल गांधी, कहा- 'पाकिस्तान के वकील बने हुए हैं...'
जेपी नड्डा के निशाने पर आए राहुल गांधी, कहा- 'पाकिस्तान के वकील बने हुए हैं...'
Share:

पटना: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बीते शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीते शुक्रवार को उन्होंने कहा कि, 'पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की पड़ोसी देश के मंत्री की स्वीकारोक्ति के बाद अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।' जी दरअसल वह बीते शुक्रवार को बेगूसराय और सिवान में चुनावी रैलियों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'पाकिस्तान की संसद में उसके एक मंत्री ने स्वीकार किया है कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान का हाथ है। जबकि राहुल गांधी कहा करते थे कि इसमें पाकिस्तान का हाथ नहीं है और पाकिस्तान की बात सिर्फ बरगलाने के लिये है।' इसके अलावा उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी पाकिस्तान के वकील बने हुए हैं और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। अनुच्छेद 370 समाप्त करने को लेकर गांधी के बयान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र में उद्धृत करते हैं।'

आगे उन्होंने लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल पर राज्य को पीछे ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा, ''तेल पिलावन, डंडा भजावन'' लोगों ने पहले भी मौका मिलने पर कुछ नहीं किया और आगे भी कुछ नहीं करेंगे। महा गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया, ''अराजक राजद, विध्वसंकारी भाकपा माले और कांग्रेस से विकास की अपेक्षा नहीं की जा सकती।''

इसी के साथ उन्होंने सिवान में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, 'बिहार में 15 साल पहले शाम के बाद बाजार में निकलने की हिम्मत नहीं होती थी। शहाबुद्दीन यहां अराजकता फैलाता था और लालू के राज में खुलेआम घूमता था और नीतीश कुमार के आने के बाद शहाबुद्दीन को पहले यहां की जेल में और फिर तिहाड़ जेल में भेजा गया।' वहीं उन्होंने आगे राम मंदिर के मामले पर भी बात की और तेजस्वी यादव को भी निशाने पर लिया।

बिहार चुनाव: इमरान प्रतापगढ़ी बोले- 'PM मोदी का हनुमान नीतीश कुमार की लंका में आग...'

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीज़ल के दाम, यहां जानें ताजा भाव

सरदार पटेल की जयंती पर कंगना ने कहा- 'गांधी जी नेहरू, कमजोर दिमाग...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -