कृषि बिल: कांग्रेस ने शुरू किया 'किसानों के लिए आवाज उठाओ' अभियान, राहुल ने शेयर किया वीडियो
कृषि बिल: कांग्रेस ने शुरू किया 'किसानों के लिए आवाज उठाओ' अभियान, राहुल ने शेयर किया वीडियो
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज शनिवार को सोशल मीडिया पर '' किसानों के लिए आवाज उठाओ '' अभियान का आगाज़ किया है, जिसमें राहुल गांधी ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे नरेंद्र मोदी सरकार के किसानों के '' शोषण '' के खिलाफ आवाज उठाएं। कृषि से संबंधित तीन बिल मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों द्वारा पास किए गए थे और राष्ट्रपति की सहमति की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी बीच कृषि  बिल के खिलाफ आंदोलन तेज होने लगा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, "मोदी सरकार द्वारा किसानों के अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई जाए। अपने वीडियो के माध्यम से किसानों के लिए बोलो अभियान में शामिल हों," वीडियो में पार्टी ने विधेयकों को वापस लेने की अपील की थी।  कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा "अत्यधिक अलोकतांत्रिक तरीके से पास किए गए कृषि बिल कुछ भी नहीं हैं, किन्तु हमारे किसानों पर हमला और कृषि को अपने पूंजीपति मित्रों के लिए एक और राजस्व धारा में बदलने की कोशिश है"।

आपको बता दें कि कई अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ, कांग्रेस ने दावा किया है कि कृषि बिल किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाएगा और कॉरपोरेट्स को लाभ देगा। वहीं केंद्र ने कहा है कि बिल किसानों के लिए हितकारी होंगे और उनकी आय में वृद्धि करेंगे।

 

पीएसी के 900 जवानों के लिए अच्छी खबर, सीएम योगी ने दिए तत्काल प्रमोशन के आदेश

बिहार चुनाव पर संजय राउत का तंज, कहा- अगर मुद्दे ख़त्म हो गए हों, तो मुंबई से भेज सकते हैं ..

कोरोना वैक्सीन की रेस में चीन ने जीती जंग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -