देश में विरोध का मतलब देशद्रोह हो गया है
देश में विरोध का मतलब देशद्रोह हो गया है
Share:

नई दिल्ली : लोकसभा में असहिष्णुता के मसले पर जमकर बहस हुई। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की गई है। इस दौरान यह बात सामने आई है कि संसद में संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर को 125 वीं जन्मजयंती के मौके पर श्रद्धांजलि  अर्पित की गई। संसद के दोनों सदनों में असहिष्णुता को लेकर बहस की जा रही है। बहस के दौरान राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना महत्वपूर्ण उद्बोधन दिया।

मगर इसके पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार से अनुरोध करते हैं आखिर पाकिस्तान से गलत सबक न लिया जाए। हम सहनशील बनें। वे लोगों की बातें सुनें और उन्हें गले लगाऐं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को आवाज़ दी गई थी।

दरअसल पाकिस्तान में लोगों की आवाज़ राजनेताओं द्वारा दबा दी गई। वहां भी वे असहिष्णु हो गए। मगर इन घटनाओं से हमें गलत सीख नहीं लेना चाहिए। लोकसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात माॅडल का सच पाटीदारों के आंदोलन से सामने आया है। मगर सरकार द्वारा पटेलों की बात सुनने के स्थान पर आंदोलनकारियों पर 20000 हज़ार रूपए केस दर्ज किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी राहुल ने निशाना साधा और कहा कि हिंदुस्तान में विरोध का अर्थ देशद्रोह हो गया है। गुजरात में पाटीदारों का आरक्षण आंदोलन दबा दिया गया और आंदोलन के नेता पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। राहुल गांधी द्वारा यह भी कहा गया कि संविधान में मौलिक अधिकारों की बात कही गई है। इसमें समानता का अधिकार महत्वपूर्ण है।

मगर केंद्र सरकार के मंत्री द्वारा दलित बच्चों को कुत्तों की संज्ञा दे दी गई। आखिर उन्होंने संविधान को ही चैलेंज कर दिया। संविधान की रक्षा की वे शपथ ले चुके हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कहा गया है कि प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें मंत्री पद पर बनाए रखा गया। उन्हें कुछ हुआ ही नहीं। उनका कहना था कि स्किल इंडिया की बात तो की गई मगर एफटीआईआई के विद्यार्थियों के विरोध पर ध्यान ही नहीं दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -