भाजपा कर रही राहुल पर वार
भाजपा कर रही राहुल पर वार
Share:

नई दिल्ली : एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने राजनीतिक शतरंज खेलते हुए कांग्रेस के वजीर पर वार किया है। दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अगस्तावेस्टलैंड मसले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जाने वाली आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें तो हमेशा से ही निशाना बनाया जाता रहा है। हालांकि इससे मैं खुश हूँ।

दरअसल भाजपा सांसद किरीट सौमेया ने राहुल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ग्वीडो हास्चेक नाम कथित बिचैलिया दोनों ही मामलों से जुड़ा है। उसका संबंधन क्रिश्चियन मिशेल से है। इसके पूर्व राहुल गांधी को लेकर सवाल किए गए कि आखिर जो उद्योगपति राष्ट्रमंडल घोटाले में लिप्त था उसके और राहुल के बीच किस तरह से संपर्क थे। इसकी जांच होना चाहिए।

दरअसल इस मामले में रियल स्टेट कारोबारी का उल्लेख किया गया। दूसरी ओर कनिष्क् सिंह सोमैया ने राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों को आधारहीन कहा है। पुराने पत्रों का हवाला देते हुए सोमैया ने यह भी कहा कि हेलीकाॅप्टर सौदे में गुईदो हास्के ने बिचैलिये की भूमिका निभाई। सोमैया का कहना था कि वे संपर्कों को जांचने के लिए कोई आवश्यक कदम उठाने की अपील कर रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -