नेताओं को सुनना चाहिए जनता की बात
नेताओं को सुनना चाहिए जनता की बात
Share:

बेंगलुरू : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बेंगलुरू में यंग इंडिया कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़े पैमाने पर मौजूद युवाओं को कहा कि नेताओं को जनता की बात सुनना चाहिए। उन्होंने ललित गेट कांड, मध्यप्रदेश के व्यापमं. मसले और महाराष्ट्र में हुई हत्याओं को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इन घोटालों पर सवाल किए जाने चाहिए। आरटीआई एक सशक्त रास्ता है लेकिन इसका उपयोग भाजपा के खिलाफ क्यों नहीं होता। मोदी इस पर बात क्यों नहीं करते।

राहुल ने कहा कि जीएसटी बिल लाने का श्रेय कांग्रेस को ही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भूमि अधिग्रहण बिल पर चर्चा नहीं करते हैं। मगर मैं लैंड बिल के लिए लड़ा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने युवाओं के सवालों के जवाब दिए। इस पर उन्होंने उत्तर - पूर्व के अधोसंरचनात्मक विकास और सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर किए गए सवालों के जवाब दिए।

उन्होंने कहा कि नाॅर्थ इस्ट एक जटिल राज्य है। जब कांग्रेस नेतृत्व की सरकार केंद्र में थी तो उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने स्पेशल स्टेटस हटाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्व को स्पेशल राज्य में शामिल करवाने का कांग्रेस का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने विशेष राज्य के दर्जे से इसे हटा दिया है। उन्होंने कहा कि जो आर्थिक मदद मिल रही थी वो पूर्वोत्तर को नहीं मिल रही है। राहुल ने कहा कि उत्तर-पूर्व को रेलवे से जोड़ना होगा। यहां के विकास के लिए एक अलग आर्थिक जोन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करने चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -