'मैंने राहुल गांधी को मार डाला है..', पत्रकारों से ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी ?
'मैंने राहुल गांधी को मार डाला है..', पत्रकारों से ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी ?
Share:

चंडीगढ़: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं।  इस दौरान उन्होंने एक अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा कि मैंने ‘राहुल गांधी को मार डाला’ है और मुझे अब अपनी छवि की परवाह नहीं है। इसके साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया किया ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उनके संबंध में नहीं है। 

राहुल गांधी ने रविवार (8 जनवरी) को हरियाणा में पत्रकारों से बात करने के दौरान कहा कि, ‘राहुल गांधी आपके दिमाग में हैं। मैंने उन्हें मार दिया है। वह वहां नहीं हैं, वह मेरे दिमाग में बिल्कुल नहीं हैं। वह जा चुके हैं।’ दरअसल, एक पत्रकार ने राहुल गांधी से सवाल किया था कि भारत जोड़ो यात्रा से उनकी छवि में कैसा बदलाव आया है ? इस पर राहुल गांधी ने जो जवाब दिया वो कई लोगों को समझ में नहीं आया। उन्होंने कहा कि, ‘जिस व्यक्ति को आप देख रहे हैं, वह राहुल गांधी नहीं हैं। आप उन्हें देख सकते हैं। आप इसे नहीं समझते हैं, हिंदू ग्रंथों को पढ़िए, शिव-जी (भगवान शिव) को पढ़िए, आप समझ जाएंगे। चौंकिए मत। राहुल गांधी आपके दिमाग में हैं, मेरे नहीं। वह भाजपा के दिमाग में हैं, मेरे नहीं।’

बता दें कि, इससे पहले एक बयान में राहुल गांधी ने कहा था कि, भारत तपस्वियों का देश है, पुजारियों का नहीं। इसको लेकर भी पुजारी संगठन ने राहुल के प्रति नाराज़गी जताई थी। दरअसल, तपस्या और पूजा दोनों सनातन धर्म के ही अलग-अलग कर्म हैं और दोनों को करने के तरीके भी अलग हैं। तपस्या अधिकतर सन्यासी लोग करते हैं, वहीं पूजा कोई भी कर सकता है। ऐसे में राहुल के बयान को पुजारियों ने हिन्दू धर्म का अपमान बताया था।  

'जिस पॉवर प्रोजेक्ट पर उठ रही उंगलियां, उस पर...', जोशीमठ जा रहीं उमा भारती का आया बड़ा बयान

गंगा में समाहित हुईं पीएम मोदी की माँ हीराबा की अस्थियां, हरिद्वार पहुंचे थे भाई पंकज मोदी

राहुल गांधी पर फूटा पुजारियों का गुस्सा, जानिए अब ऐसा क्या कह गए कांग्रेस नेता ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -