उठते सवालों के बीच स्वदेश लौटे कांग्रेस के युवराज
उठते सवालों के बीच स्वदेश लौटे कांग्रेस के युवराज
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आखिरकार अमेरिका की विदेश यात्रा से लौट आए। यही नहीं उन्होंने विदेश दौरे के बाद भारत में फिर कांग्रेस का कामकाज संभाल लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनसे एस्पेन दौरे को लेकर चर्चा करने में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर प्रश्न किए गए हैं। कांग्रेस ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। कांग्रेस द्वारा इस मामले में सोशल मीडिया पर फोटो जारी की गई। 

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने ट्विट किया। यही नहीं इस दौरान कहा गया था कि राहुल कोलोराडो के एस्पेन में एक काॅंफ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा द्वारा कहा गया था कि राहुल द्वारा आयोजित की गई काॅन्फ्रेंस में वे भागीदारी करने पहुंचे। मगर इस वेबसाईट पर राहुल के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है।

कांग्रेस द्वारा राहुल के दौरे पर लोगों को विचारों से भटकाने की बात कही गई थी। कांग्रेस द्वारा राहुल के विदेश दौरे को लेकर यह भी कहा गया कि यह उनका निजी दौरा था। उल्लेखनीय है कि राहुल के दौरे को लेकर कांग्रेस और कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल किए गए थे। दरअसल इस बारे में कहा गया था कि अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान ही राहुल ने कांफ्रेस को संबोधित किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -