संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट कर रही मोदी सरकार, न्यायपालिका पर नहीं रहा विश्वास - राहुल गांधी
संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट कर रही मोदी सरकार, न्यायपालिका पर नहीं रहा विश्वास - राहुल गांधी
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को तूतूकुड़ी जिले पहुंचे हैं। तूतूकुड़ी पहुंचने पर समर्थकों ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। तूतूकुड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार और RSS पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट कर रही है। इसके कारण लोगों को संसद और न्यायपालिका पर विश्वास नहीं रहा। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संस्थाओं के बीच संतुलन बिगड़ता है, तो देश अशांत होता है। विगत 6 वर्षों से सभी संस्थाओं पर व्यवस्थित तरीके से हमला किया जा रहा है। दुख है कि भारत में लोकतंत्र मर गया है क्योंकि एक संस्था RSS, हमारे देश के संस्थागत संतुलन को बिगाड़ और नष्ट कर रही है। इसके चलते स्थिति यह हो गई है कि संसद और न्यायपालिका पर किसी का विश्वास नहीं बचा है।राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी सरकार ED और CBI का दुरूपयोग कर ही है। कांग्रेस नेता ने आगे का कि भाजपा जानती है कि मैं भ्रष्टाचारी नहीं हूं, इसलिए वह मुझसे डरती है। 

एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि, मैं न्यायपालिका के साथ ही में भी महिला आरक्षण का पूरी तरह समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा कि भारत के पुरुषों को महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण बदलने की जरूरत हैं। वे महिलाओं को भी उस नजर से देखें, जिससे खुद को देखते हैं। 

RJD और कांग्रेस की नई साजिश को लेकर मोदी का बयान, कहा- इन्हें नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा

ब्रिटेन ने तालिबान के खिलाफ अफगान लड़ाई का किया समर्थन

कांग्रेस ने आज केरल में 'तटीय बंद' का एलान करते हुए कहा- "गहरे समुद्र में मछली पकड़ना..."

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -