राहुल पहुंचे गुजरात, की अल्पेश ठाकोर से मुलाकात
राहुल पहुंचे गुजरात, की अल्पेश ठाकोर से मुलाकात
Share:

अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात पहुंचे। यहां उन्होंने ओबीसी वर्ग के प्रमुख नेता अल्पेश ठाकोर समेत कुछ अन्य नेताओं से भेंट की। राहुल गांधी पाटीदार आंदोलन से जुड़े कुछ अन्य नेताओं से मिले। उन्होंने एक होटल के गार्डन में कतारबद्ध खड़े नेताओं से हाथ मिलाया और उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने सभी से कुछ चर्चा भी की।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी पाटीदार आंदोलन में शामिल नेताओं से मिलकर गुजरात भाजपा को लेकर कोई नई रणनीति अपना सकते हैं। कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी पर रूपये देकर पार्टी में शामिल होने का आॅफर देने के आरोपों को भुनाने में लगी है। गौरतलब है कि पाटीदार आंदोलन से जुड़े नेता नरेंद्र पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा में शामिल होने के लिए उन्हें भाजपा द्वारा 1 करोड़ रूपए का आॅफर दिया गया था।

इन नेताओं ने कथित तौर पर नरेंद्र पटेल को 50 हजार रूपए की टोकन मनी दी थी। अब राहुल गांधी के गुजरात पहुंचने के बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस, भाजपा पर राजनीतिक हमला तेज़ कर सकती है। उल्लेखनीय है कि गुजरात में राहुल गांधी का रोड़ शो भी होगा। भाजपा पर लगे तरह - तरह के आरोपों के चलते अब कांग्रेस के नेताओं में एक काॅन्फीडेंस नज़र आ सकता है।

जिससे कांग्रेस नेताओं में उत्साह का संचार हो सकेगा। कांग्रेस के नेताओं ने आज कालीपट्टी बांधकर विरोध किया। कांग्रेस नेताओं के हाथों में तख्तियां थीं जिसमें सत्ता विरोधी नारे लिखे गए थे। इस दौरान कांग्रेसी काली पट्टी बांधकर आंदोलनरत थे।

भाजपा पर लगे आरोप को लेकर राहुल - हार्दिक ने किया ट्वीट

राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने का आ सकता है फैसला

किम जोंग उन से की, सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया की तुलना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -