पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़की कांग्रेस, राहुल-प्रियंका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़की कांग्रेस, राहुल-प्रियंका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी की स्थिति, GDP और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र को निशाने पर लिया है. वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी डीजल-पेट्रोल पर वसूले गए टैक्स को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.

 

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा 'देश की GDP क्रैश हो रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है, फ्यूल की कीमतें आसमान छू रही हैं. भाजपा कितने और तरीकों से देश को लूटेगी.' वहीं प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है 'महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वसूला, 2.74 लाख करोड़. उन्होंने आगे लिखा कि इस पैसे से क्या मिल सकता था-पूरे भारत को वैक्सीन (67000 करोड़) 718 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट 29 राज्यों में एम्स अस्पताल 25 करोड़ गरीबों को 6000 रू की मदद, मगर मिला कुछ भी नहीं.'

इसके साथ ही कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, देश सिर्फ कोरोना ही नहीं बल्कि भाजपा निर्मित आपदा ‘महंगाई’ का भी सामना कर रहा. कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच भाजपा ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर ‘लूट’ को अवसर बनाकर भुनाया है. एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा है कि, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती सिर्फ चुनावी अवसरों पर होती है. चुनावी प्रचार से फुर्सत मिलते ही भाजपाई लूट फिर से आरंभ हो जाती है. ये कैसी भाजपाई लूट है- जो सिर्फ चुनावी अवसरों पर रूक जाती है?

शीर्ष इस्लामी विद्वानों ने मक्का में शांति घोषणा पत्र पर किए हस्ताक्षर

सरकार व संगठन में समायोजित होगी भाजपा कार्यकर्त्ता की मंडलियां

'जब कोरोना में चुनाव हो सकते हैं तो जनगणना क्यों नहीं ?' केंद्र से जीतनराम मांझी का सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -