सहारनपुर में होने वाली राहुल और प्रियंका की रैली पर मौसम की मार
सहारनपुर में होने वाली राहुल और प्रियंका की रैली पर मौसम की मार
Share:

सहारनपुर : शहर में आज जहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। जिले में कांग्रेस की रैली से पहले ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। हर तरफ काला अंधेरा छाया हुआ है। वहीं सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। बता दें कल से प्रदेश के कई जिलों में इस तरह का मौसम बना हुआ है.

लोकसभा चुनाव: राम मंदिर, पेंशन, किसान निधि, 35 A, भाजपा के घोषणापत्र में सबके लिए कुछ न कुछ

जमकर चल रही है तेज हवाएं 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में काले बादल छाए हुए हैं तथा तेज आंधी चल रही है। रैली में जाने वालों की आवाजाही भी इससे प्रभावित हो रही है। रैलीस्थल पर मौजूद समर्थक आंधी के कारण अपनी आंखे मलते रहे। वहीं तेज और धूलभरी आंधी के कारण रैली स्थल पर बना पांडाल उखड़ने लगा है। कई जगह बांधी गई बल्लियां भी नीचे गिर गईं। अब देखना यह होगा कि क्या मौसम के मिजाज से रैली प्रभावित होगी या नहीं।

लोकसभा चुनाव: राजद ने जारी किया घोषणा पत्र, हर थाली में खाना, हर हाथ में कलम का वादा

सुबह से चल रही है तैयारियां 

इसी के साथ गांधी पार्क में होने वाली कांग्रेस की चुनावी रैली में राहुल प्रियंका आज वोटरों का मन बदलने की कोशिश करेंगे। हालांकि रैली में सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। कार्यकर्ता सुबह से ही रैलीस्थल की ओर बढ़ते नजर आए। इस रैली के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन कर दिया, जो सोमवार की सुबह आठ बजे से लागू कर दिया गया। रैली में जाने वाले वाहनों को ही केवल शहर के अंदर से प्रवेश करने की अनुमति होगी। 

जम्मू कश्मीर: हिज्बुल चीफ रियाज़ नायकू न जारी की ऑडियो, चुनाव बहिष्कार के लिए की अपील

लोकसभा चुनाव: आज सहारनपुर में होंगे राहुल और प्रियंका, मुस्लिम वोटर्स को साधने की कोशिश

कमलनाथ के करीबियों पर IT की दबिश, बचाने पहुंची मध्य प्रदेश पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -