भारत सरकार 'लोकतंत्र' की हत्यारी, चीन 'शान्ति' का पुजारी ! - विदेशी धरती से राहुल गांधी का भाषण
भारत सरकार 'लोकतंत्र' की हत्यारी, चीन 'शान्ति' का पुजारी ! - विदेशी धरती से राहुल गांधी का भाषण
Share:

लंदन: भारत में अक्सर चीन मुद्दे पर केंद्र सरकार को कोसने वाले राहुल गांधी का ब्रिटेन में कुछ अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भारत के धुर विरोधी चीन की जमकर तारीफ की। राहुल ने कहा कि चीन का इंफ्रास्ट्रक्चर देखिए, वहां रेलवे हो, एयरपोर्ट हो, सब कुछ नेचर से जुड़े हुए हैं। चीन प्रकृति के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है। वहीं, यदि हम अमेरिका की बात करें, तो वह अपने आप को नेचर से भी बड़ा मानता है। यह बताने के लिए पर्याप्त है कि चीन को शांति पसंद है। वहां सरकार एक कॉर्पोरेशन की तरह कार्य करती है। 

बता दें कि, भारत में अक्सर राहुल गांधी और उनकी पार्टी, केंद्र सरकार पर आरोप लगाती रही है कि, मोदी सरकार चीन का नाम लेने से डरती है, चीन ने भारत की धरती पर कब्ज़ा कर लिया है और सरकार सो रही है। यहाँ तक कि, राहुल गांधी तो यह भी कह चुके हैं कि, चीन हमारे जवानों को पीट रहा है और सरकार कुछ नहीं कर रही है। हालांकि, रक्षा मंत्री, कानून मंत्री और सेना ने खुद बताया था कि, सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है, मगर फिर भी राहुल का राजनितिक प्रहार जारी रहा था। गौर करने वाली बात ये भी है कि, इस दौरान एक बार भी कांग्रेस या राहुल गांधी ने भारत सरकार के साथ एकजुटता दिखाते हुए चीन की आलोचना नहीं की थी, लेकिन अब राहुल विदेशी धरती से भारत सरकार की आलोचना और पड़ोसी मुल्क की तारीफ करते जरूर नज़र आ रहे हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने यह भी कहा कि 9/11 के आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने बाहरी लोगों को नौकरी देना कम कर रहा था, उस समय चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने सद्भाव को बढ़ाने का कार्य किया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भारत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, भारत में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। मीडिया, न्यायपालिका सब पर सरकार ने नियंत्रण कर रखा है। राहुल गांधी के भाषण का VIDEO सैम पित्रोदा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वहीं, भाजपा ने राहुल गांधी के इस बयान पर आपत्ति जताई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, राहुल विदेशी धरती पर भारत को बदनाम कर रहे हैं। 

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस में समझौता:-

बता दें कि, कांग्रेस पार्टी और चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) के बीच बीजिंग में 7 अगस्त 2008 को एक समझौता हुआ था। उस दौरान चीन में ओलिंपिक होने वाले थे और भारत में पीएम मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय सोनिया गांधी के साथ तत्कालीन कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी, प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा और दोनों बच्चे भी चीन गए थे।  ओलंपिक गेम्स के उद्घाटन से एक दिन पहले, CPC और कांग्रेस के बीच एक समझौते पर दस्तखत हुए थे। बताया गया था कि, यह समझौता राजनीतिक, द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मसलों पर विचार-विमर्ष के लिए किया गया है। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने मेमोरैंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर साइन किए थे। वहीं, CPC की तरफ़ से वांग चियारुई ने हस्ताक्षर किए थे। यह समझौता पार्टी के स्तर पर हुआ था।

सोनिया गांधी और तत्कालीन चीनी उपराष्ट्रपति शी जिनपिंग कांग्रेस-CPC समझौते के गवाह थे। राहुल के हस्ताक्षर करने से पहले उन्होंने और सोनिया गांधी ने शी जिनपिंग के साथ एक अलग बैठक भी की थी। यह समझौता उस समय हुआ था, जब भारत की कम्यूनिस्ट पार्टियां कांग्रेस सरकार से नाराज़ चल रही थीं और अमेरिका से परमाणु अनुबंध को लेकर दोनों में अनबन थी। हालांकि, इस समझौते पर काफी सवाल भी खड़े हुए थे। दरअसल, कांग्रेस खुद को गांधीवादी पार्टी बताती है, जो अहिंसा के मार्ग पर चलती है, वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी का जन्म ही माओ के हिंसक क्रांतिकारी आंदोलन से हुआ था। अब राहुल गांधी के बयानों में जो चीन के प्रति नरमी या प्रेम नज़र आता है, उसके पीछे वही समझौता एक कारण हो सकता है, वरना, लाखों उइघर मुस्लिमों पर अत्याचार कर रहे चीन को राहुल गांधी शांतिप्रिय नहीं बताते।    

राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में बोला 'झूठ', भारतीय सुप्रीम कोर्ट का भी कर डाला अपमान !

'कश्मीर में मेरा सामना आतंकी से हुआ, उसने मुझे देखा और मैंने उसे..', कैंब्रिज में राहुल गांधी का भाषण

पूर्वोत्तर को 'नज़रअंदाज़' कर छुट्टियों पर निकल गए थे राहुल-प्रियंका, नतीजा- तीनों राज्यों में हारी कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -