आज हिमाचल में एक साथ रैलियां करेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी
आज हिमाचल में एक साथ रैलियां करेंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी
Share:

शिमला : प्रदेश में शुक्रवार से प्रचार शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहली बार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल में एक ही दिन चुनावी माहौल को गरमाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी के पड्डल मैदान में दोपहर करीब 2:15 बजे तो राहुल गांधी ऊना के झलेड़ा पुलिस मैदान में 2:00 बजे रैली को संबोधित करेंगे। 

पहाड़ का हिस्सा गिरने के बाद बंद हुआ रामबन राष्ट्रीय राजमार्ग, हजारों वाहन फसे

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों नेता करीब एक घंटा रुकने के बाद लौट जाएंगे। मोदी करीब 30 तो राहुल 15 मिनट तक भाषण देंगे। दोनों दिग्गज एक-दूसरे पर हमला बोल सकते हैं। मोदी मुख्यमंत्री जयराम के गृह जिले में सुखराम और वीरभद्र पर निशाना साधेंगे तो दूसरी ओर राहुल गांधी हमीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पर हमला बोलेंगे।

12 मई को सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगी दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनें

यहां लैंड होगा हेलीकॉप्टर 

जानकारी के मुताबिक मंडी सीट से भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा हैं, जबकि कांग्रेस से आश्रय शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर हमीरपुर सीट से भाजपा से अनुराग ठाकुर और कांग्रेस से रामलाल ठाकुर चुनावी मैदान में हैं। दोनों रैली स्थलों में कार्यकर्ताओं को करीब 12 बजे बुलाया गया है। मोदी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कांगणी हेलीपैड पर होगी। यहां से करीब दो बजे वह पड्डल मैदान पहुंचेंगे।

शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर सुनवाई आज, मध्यस्थता पैनल पेश कर सकता है रिपोर्ट

शादी में फोम स्प्रे करना बारातियों को इस कदर पड़ा महंगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -