छात्र की मौत पर राजनीति कर रहे है राहुल गांधी
छात्र की मौत पर राजनीति कर रहे है राहुल गांधी
Share:

नई दिल्ली : हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय में दलित विद्यार्थी की आत्महत्या के मसले पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी और बंडारू दत्तात्रेय का इस्तीफ मांगा है, भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षियों की मांग को खारिज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कहा गया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थी की मौत को राजनीतिक रूख दे रहे हैं।

भाजपा के नेताओं द्वारा कांग्रेस का विरोध करते हुए कहा गया है कि कांग्रेस राजनीतिक बहस को निचले स्तर पर ले गई है एक विद्यार्थी की मौत से राजनीति की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने जोर दिया और कहा कि रोहित वेमुला की आत्महत्या और हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा रोहित और दूसरे विद्यार्थियों के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई के मध्य किसी तरह का संबंध नहीं है। बंडारू दत्तात्रेय और स्मृति का बचाव करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा द्वारा कहा गया कि दत्तात्रेय ने परिसर में विद्यार्थियों की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को लेकर शिकायत की थी।

मानव संसाधन विकास मंत्री को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी। इस मामले में यह कहा गया कि संस्थान और मंत्रालय इस मसले पर पहले ही संवाद कर चुके हैं। भाजपा के सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वारा राजनीति करने की बात को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। उनका कहना था कि कांग्रेस बेहद निचले स्तर पर जा चुकी है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय से पहले घटना की जांच एक समिति को भेजी जा चुकी है।

जांच रिपोर्ट जल्द ही आगे की ओर भेजी जाएगी। भाजपा महासचिव पी. मुरलीधर राव ने आरोप लगाते हुए कहा कि रोहित वेमुला की आत्महत्या को कांग्रेस द्वारा मीडिया के वर्ग ने निहित स्वार्थ वाले समूहों ने राजनीतिक मसला बना दिया। उन्होंने विरोध को लेकर कई ट्विट किए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -