भारत जोड़ो यात्रा में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' चिल्लाने वाली लड़की के साथ राहुल गांधी ! जानें सच्चाई
भारत जोड़ो यात्रा में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' चिल्लाने वाली लड़की के साथ राहुल गांधी ! जानें सच्चाई
Share:

नई दिल्ली: दिग्गज नेताओं के ताबड़तोड़ इस्तीफे से बुरी तरह लड़खड़ाई कांग्रेस को फिर से खड़ा करने की कोशिश में भारत जोड़ो यात्रा निकल रहे राहुल गांधी को लेकर एक और विवाद सामने आया है। दरअसल, एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमे राहुल गांधी के लड़की के साथ नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह लड़की और कोई नहीं बल्कि, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले अमूल्या लियोना है। इस वायरल तस्वीर के साथ कहा जा रहा है कि, राहुल गांधी देशद्रोहियों के साथ भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। 

बता दें कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के समय से ही विवादों में रही है। हाल ही में, राहुल गांधी ने एक ईसाई पादरी जॉर्ज पोन्नैया (George Ponnaiah) से मुलाकात कर विवाद खड़ा कर दिया था। ये वही पादरी है, जिसने भारत माता और हिंदू समुदाय के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। राहुल गांधी के सामने भी इस पादरी ने कहा था कि, जीसस ही असली ईश्वर हैं और वे हिन्दू देवी-देवताओं की तरह नहीं हैं। राहुल मौन होकर पादरी की बातें सुन रहे थे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल और पादरी की इस मुलाकात पर भी काफी बवाल मचा था। साथ ही कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) द्वारा बुलाए गए केरल बंद को अप्रत्यक्ष या प्रत्यक्ष रूप से समर्थन देकर भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा विवादों में घिर चुकी है।

दरअसल, जांच एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में PFI ने  शुक्रवार (23 सितम्बर) को केरल बंद बुलाया था और इस वक़्त राहुल अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केरल में ही थे। लेकिन, PFI द्वारा केरल बंद का ऐलान होते ही राहुल गांधी ने अपनी यात्रा रोक दी, जो 15 दिनों से लगातार जारी थी। राहुल आराम करने का कहकर शुक्रवार रात दिल्ली के लिए निकल गए। बता दें कि, मुस्लिम संगठनों ने खुद कहा है कि PFI आतंकी संगठन ISIS के लिए मुस्लिम युवाओं कि भर्ती कर रहा है, जो देशहित में नहीं है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा PFI को दिया गया ये अप्रत्यक्ष समर्थन भी राहुल गांधी और पार्टी की नियत पर सवाल खड़े कर रहा है। 

 

अब सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की तस्वीर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि राहुल, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना के साथ हैं। बता दें कि फरवरी 2020 में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की एक जनसभा के दौरान अमूल्या लियोना नोरोन्हा ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे, वह और अधिक कुछ कहने की कोशिश कर रही थी, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे मंच से खींच लिया था। इसके बाद अमूल्या पर IPC की धारा 124 ए (देशद्रोह का अपराध) के तहत केस दर्ज किया गया था और शुरू में उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। घटना के बाद, अमूल्या के पिता वाजी नोरोन्हा ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की गतिविधियां स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा था कि, 'मैं उसे सावधान कर रहा था। सरकार को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।' यह भी खुलासा हुआ था कि अमूल्या एक संगठित कार्टेल का हिस्सा था, जो भारत विरोधी एजेंडे का समर्थन करने के लिए पर्दे के पीछे एक साथ काम करता था।

क्या अमूल्या के साथ थे राहुल गांधी ?

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद, हमने उस तस्वीर की सच्चाई जानने की कोशिश की, जिसके बारे में दावा किया जा रहा था कि वह भारत विरोधी कार्यकर्ता अमूल्या लियोना और राहुल गांधी की थी। इस प्रक्रिया में, हमें उस लड़की के इंस्टाग्राम पर पोस्ट मिले, जिससे राहुल गांधी ने मुलाकात की थी। वास्तविकता यह है कि, यह तस्वीर Miva Anreleo की है, जो एक केरल स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) नेता है। इंस्टाग्राम पर मीवा ने 2 दिन पहले तस्वीर पोस्ट की थी कि जिसमे उन्होंने लिखा था कि, 'यह उसके जीवन का सबसे खुशी का दिन था (क्योंकि वह राहुल गांधी से मिली थी)।' 2 दिन पहले एक अन्य पोस्ट में मीवा ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान का एक वीडियो भी पोस्ट किया था।  

 

इसलिए यह स्पष्ट है कि राहुल गांधी केरल की भारत विरोधी कार्यकर्ता अमूल्या लियोना से नहीं मिले थे, बल्कि उनकी मुलाकात मिवा आंद्रेलियो से हुई थी, जो KSU नेता हैं। KSU यानी केरल छात्र संघ, केरल का एक छात्र संगठन है। यह राज्य में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छात्र विंग के तौर पर कार्य करता है।

'इतनी जोर से चिपका है कि खुल ही नहीं रहा...', मीडिया के सवाल पर गवर्नर ने दिया कुछ ऐसा जवाब

इस राज्य में शुरू हुआ 'हमर बेटी-हमर मान' अभियान

बलात्कारियों की अब खैर नहीं.., योगी सरकार ने पारित किया कठोर प्रावधानों वाला विधेयक

 


   

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -