मां से क्वात्रोची और एंडरसन का हिसाब मांगे राहुल : सुषमा स्वराज
मां से क्वात्रोची और एंडरसन का हिसाब मांगे राहुल : सुषमा स्वराज
Share:

नई दिल्ली : लोकसभा में आज जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान सत्ता पक्ष के एक सांसद की टिप्पणी से कांग्रेस भड़क उठी। यह बात सामने आही है कि भाजपा सांसद सतीश गौतम ने सोनिया गांधी की बहन को लेकर टिप्पणी की जिसके बाद कांग्रेस सदस्य विरोध प्रदर्शन करने लगे। विरोध जताने के लिए सोनिया गांधी ने सांसदों के साथ वेल में प्रवेश किया और अपना विरोध जताया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की एक बहन पर ललित मोदी से मिलने का आरोप लगाया गया। दूसरी ओर दोपहर में सदन स्थगित होने के बाद फिर से कार्रवाई प्रारंभ हुई तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि मेरे पति और बेटी ने कोई गलत काम नहीं किया है।

किसी ने भी छिपकर कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो एक पीडि़त व्यक्ति की मदद की। मगर मेरे पति और बेटी ने कोई पैसे नहीं लिए। बल्कि कांग्रेस ने बहुत से काम छिपकर किए। वाॅरेन एंडरसन को देश से भगाने का कार्य भी कांग्रेस ने ही किया। राजीव सरकार द्वारा यह कार्य किया गया। कांग्रेस ने कई ऐसे कार्य किए जो छिपकर किए गए। इस पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ललित मोदी विदेश यात्रा के नाम पर रिसोर्ट में ऐश कर रहे हैं।

इलाज एक बहाना है आखिर भगोड़े को भारत क्यों नहीं लाया जा रहा। इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सांसद राहुल गांधी को छुट्टियां मनाने का बहुत शोक है। राहुल को अपने परिवार का इतिहास देखना चाहिए। राहुल को एकांत में अपने परिवार का इतिहास पढ़ना चाहिए। मां से क्वात्रोची और एंडरसन का हिसाब मांगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संबोधन के दौरान पूरे समय संसद में शोर गूंजता रहा। मगर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपना उदबोधन देती रहीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -