पंजाब के किसानों के बीच पहुंचे राहुल
पंजाब के किसानों के बीच पहुंचे राहुल
Share:

फतेजगढ़ साहिब : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर किसान पदयात्रा प्रारंभ कर केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के विरूद्ध मोर्चा खोल लिया है। राहुल अपनी किसान पद यात्रा के दौरान बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर विरोध का मोर्चा खोलने में जुट गए हैं। अपनी पंजाब यात्रा में अमेठी के सांसद राहुल ने कर्ज और आर्थिक बदहाली से तंग आकर आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजन से भेंट की। किसानों के परिजन ने राहुल बाबा को अपनी परेशानियां बयां की। मिली जानकारी के अनुसार सांसद राहुल गांधी किसानों के गांव पहुंचे और उन्होंने परिजन से भेंट की।

जिसके बाद सांसद राहुल गांधी ने परिवार के सदस्यों को हिम्मत बंधाई और किसान की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।  उन्होंने दादूवाल गांव में आत्महत्या करने वाले किसान सुरजीत सिंह के भोग में शामिल होने का निर्णय भी लिया। बताया जा रहा है कि राहुल ने एक बड़ी रकम कर्ज पर ले रखी थी, फसल को नुकसान होने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। मामले को लेकर सुरजीत ने कहा कि यदि किसानों की परेशानियां दूर नहीं हुईं तो किसान आत्महत्या कर सकता है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में बेमौसम बारिश से फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था।

राहुल गांधी ने यहां का दौरा करने के बाद संसद में इस क्षेत्र के किसानों की बदहाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने सदन में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों की यात्राऐं छोड़ दें। इसके बजाय उन्हें किसानों का दर्द जानना चाहिए और भारत के किसानों के बीच जाना चाहिए। केंद्र की नीतियों से किसान को मुश्किल हो रही है। सरकार द्वारा लाया जाने वाला भूमि अधिग्रहण बिल भी मनमाने तरीके से लाया जा रहा है। इसमें किसान हित की बात नहीं कही गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -