महाकाल पहुंचे शिवभक्त राहुल, पूजा करते वीडियो वायरल
महाकाल पहुंचे शिवभक्त राहुल, पूजा करते वीडियो वायरल
Share:

उज्जैन। मध्यप्रदेश में 28  नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। अपने चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधीा आज उज्जैन के प्रसिद्ध  महाकालेश्वर मंदिर दर्शनों के लिए पहुंचे। राहुल से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी महाकाल मंदिर में अपनी हाजिरी लगा चुके हैं और अब राहुल गांधी ने  वहां पहुंचकर महाकाल से राज्य में जीत की कामना को लेकर पूजा—अर्चना की। 

सूत्रों ने बताया कि  राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद मालवा—निमाड़ अचंल में अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत करेंगे। दरअसल, राहुल गांधी अपने प्रचार अभियान के तहत दो दिन प्रवास पर ​मालावा—निमाड़ अंचल में आए हैं और वह सबसे पहले  महाकाल मंदिर गए। राहुल गांधी इन दो दिनों के भीतर झाबुआ, इंदौर, धार, खरगोन और महू में चुनावी कार्यक्रमों में  भाग लेंगे। बता दें कि इससे पहले भी चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी कई मंदिरों में गए हैं और इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके कई पोस्टर भी लगाए, जिनमें उन्हें शिवभक्त  बताया गया है। 

राहुल गांधी के महाकाल मंदिर पहुंचने पर भाजपा ने उन पर कटाक्ष किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा भाजपा पर धर्म की जाति का आरोप लगाती है, अब कांग्रेस अध्यक्ष  क्या कर रहे हैं। झा ने कहा कि  राहुल अपने चुनावी फायदे के लिये धार्मिक व्यक्ति होने का स्वांग रच रहे हैं। 

खबरें और भी

राजस्थान चुनाव: वसुंधरा राजे का प्रहार, कहा कांग्रेस के नेताओं को हो गई है झूठ बोलने की आदत

मध्यप्रदेश चुनाव 2018 : कांग्रेस ने तय किये 'इंदौरी' उम्मीदवारों के नाम...

राफेल मुद्दे पर सवाल उठाने की वजह से हटाए गए है सीबीआई डायरेक्टर : राहुल गाँधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -