सिद्धारमैया का हाथ पकड़कर दौड़े राहुल गांधी, वीडियो हो रहा वायरल
सिद्धारमैया का हाथ पकड़कर दौड़े राहुल गांधी, वीडियो हो रहा वायरल
Share:

कर्नाटक: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन कुछ अनोखा हो रहा है। हर दिन इस यात्रा से कोई न कोई ऐसी नई तस्वीरें सामने आ रहीं हैं जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रहीं हैं। बीते दिनों राहुल गांधी ने बारिश में भाषण दिया था और उसके कई वीडियो वायरल हुए थे। साथ ही उसके खूब चर्चे भी हुए थे। आपको बता दें कि इन दिनों यह यात्रा कर्नाटक में है और अब सोशल मीडियो पर एक वीडियो वायरल हो रही है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस वीडियो में कर्नाटक के पूर्व काग्रेंस सीएम सिद्धारमैया का हाथ पकड़ कर राहुल गांधी दौड़ रहें हैं।

पहली शादी टूटी तो इस एक्टर के प्यार में पड़ गईं थीं रेणुका शहाणे, सलमान की भाभी बनकर हुईं सुपरहिट

आप देख सकते हैं उनको दौड़ते देख अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके पीछे कुछ देर दौड़ते हैं। वैसे इससे पहले आज दिन में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। वहीं इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की। जी हाँ और पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी कभी अपनी मां के कंधे पर हाथ रखे नजर आए, तो कभी उन्होंने मां के जूतों के फीते खुलने के बाद उन्हें बांधा।

फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने वाली पहली इंडियन एक्टर बनी ये एक्ट्रेस

आपको बता दें कि बीते दिनों सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधने वाली फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी और इसे खूब पसंद भी किया गया था। हालाँकि उस फोटो के चलते कुछ लोगों ने राहुल गांधी को ट्रोल भी किया था। अब आज भारत जोड़ो यात्रा का 30वां दिन है और राहुल गांधी ने कर्नाटक के मल्लेनाहल्ली से पदयात्रा शुरू की है।

क्राइम थ्रिलर में नजर आएंगी करीना, शेयर किया फोटो

मशहूर अभिनेता अरुण बाली ने कहा दुनिया को अलविदा

इस मशहूर कॉमेडियन की बेटी हैं शिखा तलसानिया, 'वीरे दी वेडिंग' से जीता सबका दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -