'वो एक ग्लैमरस व्यक्ति हैं लेकिन...', एक बार फिर बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'वो एक ग्लैमरस व्यक्ति हैं लेकिन...', एक बार फिर बोले हिमंत बिस्वा सरमा
Share:

गुवाहाटी: हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर चर्चा में दिखाई दे रहे हैं। इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह फिर उनका बयान है। जी दरअसल कुछ दिनों पहले उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'वो इराक के दिवंगत तानाशाह सद्दाम हुसैन की तरह लगते हैं।'

कैमरे में कैद हुई श्वेता तिवारी की ऐसी हरकत, लोग बोलने लगे बेशर्म

वहीं इसके बाद उनकी एक और इसी तरह की टिप्पणी आई है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। जी दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उनकी ये यात्रा मध्य प्रदेश में है। इसी यात्रा को लेकर चर्चा के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि, 'वो अच्छे दिखते हैं लेकिन अगर वो अपनी दाढ़ी कटवा लें तो।'

केवल यही नहीं बल्कि इसी के साथ ही उन्होंने अपनी उस टिप्पणी को भी सही ठहराया जिसमें उन्होंने कहा था कि अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ राहुल गांधी, सद्दाम हुसैन की तरह दिखते हैं। जी दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक वेबसाइट के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे राहुल गांधी पर दिए गए बयान के बारे में भी पूछा गया तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, 'मैंने सिर्फ इतना कहा था कि वो सद्दाम हुसैन की तरह दिखते हैं। मैंने इसके अलावा कुछ नहीं कहा। वो अच्छे दिखते हैं। वो एक ग्लैमरस व्यक्ति हैं लेकिन अभी आप उनकी फोटो की तुलना करोगे तो खुद पता चल जाएगा।'

देवता के चेहरे पर लगा CCTV कैमरा, अल्पसंख्यकों को खुश करना चाहते हैं डीएमके!

स्थानीय भाषाओं को भारतीय न्याय प्रणाली में प्राथमिकता मिले, तमिलनाडु में बोले किरण रिजिजू

आखिर क्यों..? जीत बाद भी चार बार की चैंपियन जर्मनी हुई बाहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -