आज बिहार के पूर्णिया में सीमांचल की जनता को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
आज बिहार के पूर्णिया में सीमांचल की जनता को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
Share:

पूर्णिया : लोकसभा की चुनावी रैली का आज से आगाज हो रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में सीमांचल की जनता को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर शहर के साथ-साथ रंगभूमि मैदान में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उनके दोपहर 12 बजे तक पूर्णिया पहुंचने की संभावना है। 

लोकसभा चुनाव: बिहार एनडीए ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

ऐसा रहेगा राहुल का दौरा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे पूरे सीमांचल में महागठबंधन के पक्ष में माहौल बनाते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। राहुल गांधी की इस जनसभा में उनके साथ अहमद पटेल, बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, बिहार चुनाव अभियान कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कौकब कादरी, बज्रेश पांडेय के साथ-साथ केंद्र ओर राज्य के कई दिग्गज नेता भाग लेंगे। 

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी की मुसीबतें बढ़ीं, अदालत ने ठुकराई जमानत याचिका

तुरंत कराया हेलिपैड का निर्माण

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह से ही एसपीजी की टीम ने रंगभूमि मैदान की कमान संभाल ली है। सीमांचल का इलाका पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बाद भी महागठबंधन के पक्ष में रहा था। राहुल गांधी के आगमन को लेकर इंदिरा गांधी स्टेडियम में हेलिपैड का निर्माण करवाया गया है। इंदिरा गांधी स्टेडियम में उतरने के बाद राहुल सीधे मंच पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर किया हमला, तानाशाह हिटलर से कर डाली तुलना

मॉडलिंग से की थी इस महिला मंत्री ने करियर की शुरुआत, आज है राजनीति का सबसे बड़ा नाम

शहीद दिवस: पीएम मोदी ने शहीदों को किया नमन, युवाओं को दिया ये सन्देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -