शहीदी दिवस पर राहुल गांधी ने भी किया वीरों को नमन
शहीदी दिवस पर राहुल गांधी ने भी किया वीरों को नमन
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के मौके पर शनिवार को इन क्रांतिकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि इनके विचारों एवं आदर्शों की लड़ाई जारी रखी जाएगी। राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सिर्फ नाम नहीं हैं, हमारे रगों में दौड़ता क्रांति का एक जज्बा हैं। उनका जीवन, आज भी, हमें मजबूत बनाता है, आजाद बनाता है, इंसान बनाता है। शहीदी दिवस पर हमारे वीरों को शत् शत् नमन।

आज बिहार के पूर्णिया में सीमांचल की जनता को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

आज से रैलियों की करेंगे शुरुआत 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'उनके विचारों और आदर्शों की लड़ाई हम जारी रखेंगे।' गौरतलब है कि 23 मार्च, 1931 को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के तीन बड़े नायकों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। इसी के साथ बता दें राहुल की लोकसभा चुनाव में रैली का आज से आगाज हो रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में सीमांचल की जनता को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव: बिहार एनडीए ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

जानकारी के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर शहर के साथ-साथ रंगभूमि मैदान में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उनके दोपहर 12 बजे तक पूर्णिया पहुंचने की संभावना है। वे पूरे सीमांचल में महागठबंधन के पक्ष में माहौल बनाते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। 

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी की मुसीबतें बढ़ीं, अदालत ने ठुकराई जमानत याचिका

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर किया हमला, तानाशाह हिटलर से कर डाली तुलना

मॉडलिंग से की थी इस महिला मंत्री ने करियर की शुरुआत, आज है राजनीति का सबसे बड़ा नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -