इस दिन हिमाचल के कांगड़ा में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे राहुल गांधी
इस दिन हिमाचल के कांगड़ा में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे राहुल गांधी
Share:

कांगड़ा  : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल के कांगड़ा जिले में 7 मार्च को रैली करके लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। प्रदेश में कांग्रेस की यह पहली बड़ी रैली होगी। इसमें भीड़ जुटाकर कांग्रेेस लोकसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। बता दें लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.

आज असम में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे राहुल गाँधी

पदाधिकारियों को दिए जायेंगे ख़ास निर्देश 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी की प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी कांगड़ा रैली की तैयारियों के लिए शिमला में पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में 25 फरवरी को विस्तार से चर्चा करेंगी। कांगड़ा रैली की तैयारियों को लेकर शिमला में पार्टी पदाधिकारियों को खास निर्देश दिए जाएंगे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों को रैली में भीड़ जुटाने का टारगेट भी दिया जा सकता है।

इंडियन एयर फ़ोर्स ने आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त, राहुल गाँधी ने कहा सेना को सलाम

राहुल ने शुरू की रैलियां 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी दिन राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस की आम सभा भी होगी। इसमें प्रदेश भर से करीब एक हजार डेलीगेट हिस्सा लेंगे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी मौजूद रहेंगे। बता दें लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. वही अब राहुल गांधी भी अब अपनी पार्टी के लिए लगातार रैलियां कर रहे है. 

CRPF के जवानों को मिले शहीद का दर्जा, राहुल गाँधी ने पीएम मोदी से की मांग

अमित शाह का कांग्रेस से सवाल, राम मंदिर और NRC पर अपना रुख स्पष्ट करो

स्मृति ईरानी ने राहुल गाँधी को घेरा, पुछा अमेठी के लिए क्या किया ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -