कोई भी परेशानी हो तो सीधे मुझे रिपोर्ट करो : राहुल ग़ांधी
कोई भी परेशानी हो तो सीधे मुझे रिपोर्ट करो : राहुल ग़ांधी
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने इन राज्यों में किए गए कार्यों और राज्यों की कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए चुनावी घोषणापत्रों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमत्रियों से विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की। बैठक में उन्होंने कहा कि यदि इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को किसी भी तरह की परेशानी है तो वे उन्हें बता सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक और केरल समेत केवल 9 राज्यों में ही कांग्रेस का कार्यकाल चल रहा है अन्य राज्यों में गैर कांग्रेसी शासन है। इसके इतर बैठक में राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने पर भी चर्चा हुई ।

कांग्रेस में  इन दिनों उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नेतृत्व दिए जाने की बातें की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस का नेतृत्व राहुल को ही करना चाहिए। कांग्रेस सांसद राहुल से कांग्रेस की कमान अपने हाथ में लेने की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है कि पार्टी बिहार चुनाव के पहले राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना सकती है। जबकि राहुल कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सोनिया गांधी को देखना चाहते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा इस आशय को लेकर एक बैठक की जानी है। मगर इसके पहले ही कांग्रेस में राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने पर चर्चा चल पड़ी है। पार्टी के सांसद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता राहुल को अध्यक्ष पद पर देखना चाहते हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस में बिग बाॅस तो राहुल ही हैं।

माना जा रहा है कि इसके इतर कांग्रेस कार्य समिति द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। भूमि अधिग्रहण बिल और जीएसटी पर भी चर्चा की गई। इसके पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के कार्यों जायज़ा लिया जिसमें उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल और जीएसटी पर चर्चा करते हुए उनके घोषणा पत्रों का आंकलन किया।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -