ओडिशा में खोला राहुल ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा
ओडिशा में खोला राहुल ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा
Share:

भुवनेश्वर : लगता है कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, महात्मा गांधी से कुछ सीखना चाहते हैं। इन दिनों राहुल भारत भ्रमण और पदयात्राओं में व्यस्त हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल हाल ही में ओडिशा के दौरे पर गए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक हमला किया। उन्होंने कहा कि संसद आरएसएस की किसी शाखा की तरह नहीं है। संसद में चर्चा हो तो संसद चल सकता है। जीएसटी बिल के मसले पर सरकार स्वयं ही जिम्मेदार है। 

मिली जानकारी के अनुसार सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है। यहां निर्णय लेने में किसी तरह की बंद व्यवस्था नहीं होती। प्रधानमंत्री मोदी के कांग्रेस को नकारात्मक राजनीति में शामिल होने की बात करने वालों को उन्होंने कहा कि कि ऐसा नहीं है संसद में चर्चा जरूर होना चाहिए लेकिन सभी की बात सुनी जाना चाहिए।

उन्होंने ओडिशा के शिशु भवन में शिशुओं की मौत के मामले बढ़ने को लेकर उन्होंने चिंता जताई और इसके लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की निंदा की। उनका कहना था कि सरकार स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान नहीं दे रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -