'अडानी मुद्दे पर राहुल गांधी डरने वाले नहीं ..', कांग्रेस की रैली में जमकर गरजे सीएम बघेल
'अडानी मुद्दे पर राहुल गांधी डरने वाले नहीं ..', कांग्रेस की रैली में जमकर गरजे सीएम बघेल
Share:

रायपुर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसद सदस्यता ख़त्म होने को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने एक तरफ धरना प्रदर्शन किया, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला भी बोला। इस दौरान राज्य की राजधानी लखनऊ पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी को डराने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल इस तरह की गीदड़ भभकियों से डरने वाले नही है। 

भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा की, लोकसभा में अडानी से सबंधित सवाल पूछने पर राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करा दी गई। राहुल के साथ हर एक लोकतंत्र का हिमायती खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में तानाशाही चल रही है। अडानी मामले को उठाते हुए उन्होंने दावा किया कि इसे लेकर पूरा देश उद्वेलित है। राहुल गांधी ने मामला संसद में उठाया, तो उनकी आवाज दबा दी गई। कार्यवाही से राहुल गांधी का भाषण हटा दिया गया।  

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि विश्व के दूसरे नंबर के रईस व्यक्ति की संपत्ति में इतनी गिरावट आई की शेयर बाजार को कई दफा बंद करना पड़ा। राहुल गांधी के संसद में अडानी से सम्बंधित सवालों को कार्यवाही से हटा दिया गया। यहां तक कि राहुल गांधी ने संसद के अंदर जो भाषण दिया, उसे कार्यवाही से ही हटा दिया गया। बघेल ने कहा कि पहली बार सत्ता पक्ष ने 3 दिनों तक लोकसभा नही चलने दी। 

बंगाल: किसानों का मुद्दा लेकर ममता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा

अब 'सावरकर' को माफीवीर नहीं बोलेंगे राहुल गांधी! शरद पवार ने गठबंधन की दुहाई देकर समझाया

रमजान के दौरान इस देश में जलाई गई कुरान, दुनियाभर के मुस्लिम मुल्क भड़के

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -