राहुल गांधी ने किया तिरंगे का अपमान ! जानिए क्या कहते हैं राष्ट्रीय ध्वज के नियम

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार (29 जनवरी) को अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत श्रीनगर में लाल चौक में कड़ी सुरक्षा के बीच तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के लिए घंटाघर की तरफ रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने सोनावर में यात्रा से 30 मिनट का विश्राम लिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मौलाना आज़ाद रोड स्थित हेडक्वॉर्टर पहुंचे। 

 

इस प्रकार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसी बीच भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया है और कहा है कि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया है। बग्गा ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि, 'राहुल गांधी जी आपको शर्म आनी चाहिए कि आप राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि गांधी परिवार को देश के बारे में कितना पता है।' इसके साथ ही बग्गा ने तिरंगे के नियमों को लेकर एक पृष्ठ भी साझा किया है, जिसमे स्पष्ट लिखा गया है कि, किसी भी अन्य ध्वज या दूसरी किसी वस्तु को तिरंगे से ऊपर नहीं रखा जा सकता है।  

दरअसल, लाल चौक पर झंडा फहराते समय राहुल गांधी का कटआउट भी लगाया गया था, जिसका ऊंचाई तिरंगे से अधिक है। तस्वीर में स्पष्ट देखा जा सकता है कि तिरंगा राहुल गांधी के कटआउट के चेहरे तक ही पहुंच रहा है। इसी को लेकर भाजपा नेता ने हमला बोला है।  बग्गा ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के नियम भी साझा किए हैं और ऊंचाई वाले पोर्शन को हाइलाइट किया है। इसमें कहा गया है, राष्ट्रीय ध्वज के बगल या ऊपर नीचे उससे ऊंचा कोई दूसरा झंडा या फिर ध्वज पट नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा कोई हार, फूल या फिर प्रतीक भी तिरंगे से ऊंचा नहीं होना चाहिए। 

'कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वाले को पद्मविभूषण दे दिया..', मुलायम को सम्मान मिलने से भड़के संजय राउत

मेघालय चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी, 27 फरवरी को होगी वोटिंग

आम बजट से पहले पीएम मोदी ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, बड़े बदलाव की संभावना

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -