वैलेंटाइन डे पर राहुल गाँधी ने दिया प्यार का सन्देश, जानिए क्या कहा ?
वैलेंटाइन डे पर राहुल गाँधी ने दिया प्यार का सन्देश, जानिए क्या कहा ?
Share:

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले में कांग्रेस सेवादल के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि, 'देश में इस समय विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ देश में भाजपा और आरएसएस की विचारधारा है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की।' 

LG बनाम AAP: केजरीवाल का छलका दर्द, कहा 67 सीटों वाले दल के पास कोई अधिकार नहीं

उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे लोग देश में नफरत फैलाते हैं। राहुल ने कहा है कि, 'वे लोग सुबह हाफ पैंट पहनकर लाठी उठाते हैं और हम देश को जोड़ने का कार्य करते हैं।' राहुल ने कहा है कि, 'हम प्यार और मोहब्बत से कार्य करते हें। ये बुनियादी फर्क है। राहुल ने कहा है कि मोदी जी बड़े-बड़े भाषण देते हैं कि देश को बदलना है। 70 वर्षों में कुछ काम नहीं हुआ। उनका मतलब है कि गांधी जी ने कुछ नहीं किया, सरदार पटेल ने कोई काम नहीं किया, जवाहर लाल नेहरू, आंबेडकर ने देश के मजदूर वर्ग, देश के किसान के लिए कुछ नहीं किया।

'आप' सांसद का विवादित ट्वीट, क्या समाप्त हो गई सुप्रीम कोर्ट की गरिमा ?

राहुल ने कहा है कि, 'मोदी जी को ये भी समझ नहीं आता कि जब वे ऐसा बोलते हैं तो वे कांग्रेस को बदनाम नहीं कर रहे बल्कि देश की आवाम का अपमान करते हैं।' राहुल ने आगे कहा है कि, 'भाजपा के लिए हिंदुस्तान प्रॉडक्ट है, तो हमारे लिए समंदर हैं, इसमें सब लोग हैं। ये एक साथ मिलकर चलता है।' उन्होंने कहा है कि, 'मोदी जी डर को छुपाने के लिए नफरत फैलते हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि ‘डरो मत’! इस देश में किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है, यह देश नफरत का देश नहीं है। यह देश प्यार का देश है एयर नफरत को भी प्यार ही काट सकता है।' 

खबरें और भी:-

मात्र 13 साल की उम्र में इस शख्स पर फ़िदा हो गई थी प्रियंका गाँधी

अखिलेश को एयरपोर्ट पर रोकने वाले अफसरों को मिली जान से मारने की धमकी

भाजपा ने शिवसेना को दी सीधी टक्कर, गठबंधन को लेकर कोई नहीं जाएगा उद्धव के घर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -