राहुल गांधी फिर चले छुट्टियों पर...
राहुल गांधी फिर चले छुट्टियों पर...
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अवकाश पर चले गए हैं। दरअसल इस बार राहुल गांधी यूरोप के टूर पर गए हैं। राहुल गांधी ने स्वयं ही ट्विट कर अपनी यात्रा की जानकारी दी है। ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने लिखा कि वे कुछ दिनों के लिए यूरोप जा रहे हैं। ऐसे में सभी को नववर्ष की शुभकामनाऐं देता हूं। इसके पूर्व बजट सत्र के दौरान सांसद राहुल गांधी बिना सूचना के 56 दिनों के अवकाश पर चले गए हैं। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारे में जमकर अटकलें लगाई गईं।

राहुल के अवकाश को लेकर विपक्षी दलों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को देश के मसलों को लेकर किसी तरह की गंभीरता नहीं है। वे अपनी छुट्टियां मनाने में लगे हैं। राहुल ने इस बार पहले ही खुलासा कर दिया है जिससे विरोधी उनके खिलाफ टिप्पणी न कर सकें।

उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के दौरान भी राहुल गांधी कुछ दिनों के लिए अवकाश पर चले गए थे। इस दौरान राहुल को लेकर तरह - तरह की प्रतिक्रियाऐं सामने आ रही थीं। जिसके बाद कहा जा रहा था कि आखिर राहुल कहां गए हैं। माना जा रहा था कि कांग्रेस सांसद राहुल कांग्रेस को संगठित करने के लिए अवकाश पर चले गए थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -