चमोली में ग्लेशियर फटने पर राहुल गांधी ने जताया दुःख, कहा- 'बाढ़ पीड़ितों की मदद करे सरकार'
चमोली में ग्लेशियर फटने पर राहुल गांधी ने जताया दुःख, कहा- 'बाढ़ पीड़ितों की मदद करे सरकार'
Share:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने पर दुःख जताया है। आप जानते ही होंगे उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के कारण अचानक बाढ़ की स्थिति आ गई है। इसी स्थिति को देखकर राहुल गाँधी ने दुःख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि, 'राज्य सरकार सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता मुहैया कराये और कांग्रेस कार्यकर्ता भी राहत कार्य में हाथ बटाएं।' हाल ही में उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा, ''चमोली में ग्लेशियर फटने से बाढ़ त्रासदी बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उत्तराखंड की जनता के साथ हैं।''

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा है, ''राज्य सरकार सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता दे। कांग्रेस साथी भी राहत कार्य में हाथ बटाएं। गौरतलब है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषि गंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक विकराल बाढ़ आ गई।'' वहीं उनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि, 'चमोली जिले से आपदा की खबर बेहद चिंताजनक है, ईश्वर से सभी लोगों की सुरक्षा एवं कुशलता की प्रार्थना करता हूं। इस मुश्किल घड़ी में उत्तराखंड की जनता तक हर संभव मदद पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार तैयार है।'

वैसे इनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर दुःख जता चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि, 'वह उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमखंड टूटने के कारण अचानक आई बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए हैं और बचाव एवं राहत अभियान को लेकर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं।' जी दरअसल पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, ''उत्तराखंड की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति निरंतर नजर रखे हुए हैं। भारत उत्तराखंड के साथ है और राष्ट्र सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा है। राहत एवं बचाव कार्यों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तैनाती को लेकर लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर रहा हूं।''

जनरल मैनेजर व रिसर्च असिस्टेंट समेत कई पदों पर निकली वेकेंसी, ऐसे करें आवेदन

'सर्वस्पर्शी अर्थसंकल्प 2021' में बोलीं निर्मला सीतारमण- 'बजट पेश करना कठिन था'

इस बार का बजट दूरदर्शी है: रेल मंत्री पीयूष गोयल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -