चुनाव प्रचार में राहुल गाँधी का चंद्रयान पर निशाना, कहा- चाँद पर राकेट भेजने से पेट नहीं भरता
चुनाव प्रचार में राहुल गाँधी का चंद्रयान पर निशाना, कहा- चाँद पर राकेट भेजने से पेट नहीं भरता
Share:

मुंबई: विधानसभा चुनावों को लेकर महाराष्ट्र और हरियाणा में सियासी पार्टियों के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लातूर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मीडिया में आपको कभी चांद की बात होगी, किन्तु जो जनता के मुद्दे है उनके बारे में आपको मीडिया में सुनाई नहीं देगा।

राहुल गांधी ने कहा कि सारी की सारी चाइना की कंपनी भारत में है। कोई भी सामान खरीदो, उस पर मेड इन चाइना लिखा मिलता है। भारत की फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं और चाइना के युवाओं को काम मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चांद पर रॉकेट जाने से लोगों का पेट नहीं भरता, इसके बाद राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में मिशन चंद्रयान-2 को असफल करार देते हुए कहा कि, 2 दिन में रॉकेट नहीं बनता। हिन्दुस्तान में आप किसी से भी पूछो लोगों की समस्या क्या है। एक सेकेंड में जवाब मिलता है किसानों की दयनीय स्थिति और बेरोजगारी।

राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी युवा से पूछो कि क्या हो रहा है, क्या करते हो, तो जवाब मिलता है कुछ नहीं। किसानों से पूछो तो कहते हैं केन्द्र सरकार ने तबाह कर दिया है। किन्तु मीडिया में ना आपको बेरोजगारी की बात सुनाई देगी। मीडिया में कभी आपने सुना है कि महाराष्ट्र में किसानों का कर्जा माफ हुआ है, नहीं ना।

चीन ने पाकिस्तान को ग्वादर पोर्ट के लिए दिया यह बड़ा आश्वासन

पीएम मोदी की माँ हीराबेन से मिले राष्ट्रपति कोविंद, लिया आशीर्वाद

ओवैसी की वोटरों से अपील, कहा- कांग्रेस को ना दें वोट, इससे भाजपा को मिलेगी ताकत

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -