'इस देश का PM कायर, डरा हुआ और अहंकारी है', प्रियंका गाँधी का फूटा गुस्सा
'इस देश का PM कायर, डरा हुआ और अहंकारी है', प्रियंका गाँधी का फूटा गुस्सा
Share:

नई दिल्ली: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस देशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन कर रही है। सत्याग्रह की अनुमति नहीं प्राप्त होने के बाद भी दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस नेता जुटे। यहां प्रियंका गांधी ने कहा, इस देश का प्रधानमंत्री कायर, डरा हुआ एवं अहंकारी है। हिंदुस्तान और सनातन धर्म की पुरानी परंपरा है कि अहंकारी को देश सबक सिखाता है।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस एक दिन का संकल्प सत्याग्रह कर रही है। इसके तहत दिल्ली के राजघाट में प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता जुटे हुए हैं। मंच से प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, इस देश का पीएम कायर है। लगा दो मुझ पर केस, डाल दो जेल में, मगर सच्चाई ये है कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है। आगे प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर बोला जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आपके मंत्री बोलते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके पीएम गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का उपयोग क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।

परिवारवाद के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, आप परिवारवादी बोलते हैं तो प्रभु श्री राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? तथा हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए? अडानी मामले पर केंद्र सरकार को घेरते हुए प्रियंका ने कहा कि अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने का प्रयास करते हैं। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने का इतना प्रयास क्यों कर रही है? इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अडानी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं?

MP में 75 IPS के तबादले पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस बोली- 'चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो...'

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा ?

'विपक्ष को मिटाना चाहती है BJP': प्रियंका गांधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -