रांची में रैली से पहले राहुल गाँधी ने आदिवासियों के साथ किया नृत्य, देखें वीडियो
रांची में रैली से पहले राहुल गाँधी ने आदिवासियों के साथ किया नृत्य, देखें वीडियो
Share:

रांची: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची में रैली निकालने के लिए पहुंचे थे। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से राहूल गांधी पहली दफा झारखंड के रांची गए थे। राहुल गांधी दोपहर 2:30 बजे दिल्ली से सीधे झारखण्ड की राजधानी रांची पहुंचे और वहां से रांची के मोरहाबादी मैदान में कांग्रेस की रैली में शामिल हुए। किन्तु इससे पहले उन्होंने यहां के लोक नृत्य का जमकर आनंद लिया। उन्होंने खुद भी वहां के लोक नृत्य पर डांस किया।

हमारे मुख्यमंत्री बाबा हैं, उनके ही आशीर्वाद से ही जीतेंगे चुनाव- अखिलेश यादव

राहुल गांधी ने रांची पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। मोरहाबादी मैदान जाने से पहले राहुल गांधी  ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, रैली में जाने से पूर्व ही राहुल गाँधी आदिवासी संगीत और लोगों के साथ डांस किया। राहुल गांधी जब मंच पर पहुंचे तो जनता ने भी करतल ध्वनि से उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, कांग्रेस के मंच पर पूर्व सीएम और जेवीएम अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित थे। हालांकि इस रैली में जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मौजूद नहीं थे। उन्होंने इस बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी कि वे राहुल गांधी के साथ मंच पर मौजूद नहीं रहेंगे।

पीएम मोदी ने अजमेर शरीफ पर चढाने के लिए दी चादर- मुख़्तार अब्बास नक़वी

 

राहुल गांधी के संबोधन से पूर्व बाबूलाल मरांडी ने जनता को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने झारखंड की मौजूदा सरकार से लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने संबोधन में मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यकाल को विफल करार दिया। वहीं, उन्होंने राफेल लड़ाकू विमान मामले पर भी केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास किया।

खबरें और भी:-

मीडिया पर भड़के अरुण जेटली, जमकर सुनाई खरी खोटी

शाह फैसल का बड़ा बयान, कहा आतंकवाद को मिल रहा है सामाजिक समर्थन

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की फिर बरपाया कहर, हमले में 32 की मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -